Ayodhya: चार दिन बाद भी रहस्य बनी 10वीं की छात्रा की मौत, अभी अनसुलझे है यह सवाल?
अयोध्या में छात्रा की मौत मामले में राज गहराता जा रहा है। पुलिस के सामने कुछ सवाल है, जिनके जवाब पुलिस को अभी तक नहीं मिल सके है। पुलिस इन जवाबों को तलाश रही है। आइए जानते है वो सवाल?

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में 26 मई को स्कूल की बिल्डिंग से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत हो गई थी, जिसका राज गहराता जा रहा है। पुलिस के सामने कुछ सवाल है, जिनके जवाब पुलिस को अभी तक नहीं मिल सके है। पुलिस इन जवाबों को तलाश रही है।
बता दें कि पुलिस ने 10वीं की छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने स्कूल मैनेजर बृजेश यादव और गेम टीचर अभिषेक कन्नौजिया के खिलाफ गैंगरेप-पॉक्सो में FIR दर्ज की है। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया पर भी साजिश के तहत स्कूल बुलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
Recommended Video

इस मामले में एसएसपी मुनिराज ने बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। इसमें ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट की बात सामने आई है। इन चोटों से उसकी मौत हो गई। कुछ अन्य बातों की पुष्टि के लिए कुछ नमूने लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
हालांकि, अयोध्या पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि 10वीं की छात्रा की मौत कैसे और किस तरह हुई? आपको बता दें कि छात्रा के स्कूल में एंट्री से लेकर गिरकर मौत होने तक का CCTV फुटेज पुलिस को मिल गया है। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है, उसमें छात्रा करीब 8 बजकर 50 मिनट पर स्कूल में दाखिल होते हुए नजर आ रही है।
इसके बाद 9 बजे वह स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया के कक्ष में दाखिल हुई। यहां करीब आधा घंटा रहने के बाद वह 9 बजकर 32 मिनट पर प्रिंसिल के कक्ष से निकलकर रोती हुई जाती दिखई दी। इसके बाद 9 बजकर 39 मिनट पर वह दाहिने ओर स्थित गली में गिर जाती है। ऐसे में 7 मिनट के बीच क्या हुआ, यह पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सका है।
क्या उसी 7 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में छात्रा की मौत का राज छुपा हुआ है?
आखिर उस 7 मिनट में 10वीं की छात्रा के साथ क्या हुआ?
क्या उसे किसी ने छत से नीचे फेंका? या फिल छात्रा खुद कूदी?
वहीं, पुलिस के सामने आकर यह सवाल और खड़ा हो गया है कि क्या तीसरी मंजिल पर सीसीटीवी कैमरा लगा था या नहीं? अगर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ तो फिर क्या वो खराब था? या फुटेज गायब हुई? इस बारे में पुलिस और स्कूल प्रबंधन कोई कुछ नहीं बोल रहा है? फिलहाल, पुलिस ने स्कूल में घटनास्थल को सील कर दिया है।
स्कूल सील करने के साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की DVR को भी जब्त कर लिया है। वहीं, छात्रा की मौत के बाद से उसका गायब मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को भी जांच के लिए भेज दिया है।
छात्रा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं इस मामले में रविवार को अयोध्या के डीआईओएस ने मृतक के परिजन से घटना की जानकारी ली। साथ ही इस पूरे मामले पर स्कूल मैनेजमेंट से जवाब तलब किया है। वहीं, आज इस मामले में एसआईटी की टीम उन निजी अस्पतालों की भी जांच कर सकती है जहां-जहां स्कूल प्रबंधन छात्रा को लेकर गए थे। जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन बुरी तरह से घायल छात्रा को चार अस्पताल ले गया था।












Click it and Unblock the Notifications