'प्रेम रोग' दूर करने बेटी को ले गए झाड़-फूंक कराने, घर पहुंची तो खुली 'बाबा' की पोल

अयोध्या, 10 जुलाई: रामनगरी अयोध्या में मां-बाप को अपनी बेटी को एक महंत के पास ले जाना जिंदगी की बड़ी भूल साबित हुई। 'प्रेम रोग' दूर करने के लिए मां-बाप अपनी बेटी को एक महंत के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। आरोप है कि महंत लड़की को कमरे के अंदर ले गया और उसके मां-बाप को बाहर भेज दिया। इसके बाद लड़की से रेप किया। महंत की करतूत तब सामने आई जब लड़की घर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर गई। होश में आने पर उसने आपबीती बयां की।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, अयोध्या की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ अफेयर था। इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने कई बार युवती को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद परिजन उसे सिया बल्लभ कुंज नयाघाट के महंत हनुमानदास के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि बुधवार की शाम पांच बजे उन्हें बुलाया गया। मां-बाप को बाहर भेजकर महंत लड़की को कमरे में ले गया, जहां उसने लड़की से रेप किया। वहीं, उसके परिजनों को कहा कि वे बाहर जाकर राम की पैड़ी में पैर लटकाकर प्रार्थना करें।

घर पहुंचते ही हुई बेहोश, होश आने पर खोली महंत की पोल

घर पहुंचते ही हुई बेहोश, होश आने पर खोली महंत की पोल

लड़की अपने परिजनों के साथ घर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर गई। होश में आने के बाद उसने महंत की घिनौनी हरकत को बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सुन रखा था कि महंत झाड़-फूंक करके प्रेम रोग को दूर करता है। इसलिए वह बेटी को महंत के पास ले गए थे।

पुलिस ने आरोपी महंत को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी महंत को किया गिरफ्तार

पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+