Ayodhya: देवी जागरण के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, एक शख्स की मौत दो घायल

Ayodhya: देवी जागरण के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, एक शख्स की मौत दो घायल

अयोध्या, 14 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले से है। यहां अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार की दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल हुई दोनों बहनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौका-ए-वारदात से भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए एसएसपी ने चार टीमें गठित की है।

Ayodhya: A man no more & two girls from his family sustained hospitlaised in firing

यह वारदात अयोध्या के देवकाली इलाके में बुधवार की देर रात हुई है। जानकारी के मुताबिक, देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान एसयूवी सवार चार हमलावर आए और मंजीत यादव (32) पर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से मंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। भागते वक्त अंधाधुंध फायरिंग में मनजीत यादव की दो बहनों 14 वर्ष की भूमि यादव और 10 वर्षीय लकी यादव दी गोली लगी है। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गये। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया हमलावरों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित कर दी गई है पकड़े गए एक हमलावर से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+