Amrapali Dubey : आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान 24 घंटे के अंदर बरामद, बोलीं- योगी जी को धन्यवाद
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। आम्रपाली दुबे ने इसके बाद लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि 24 घंटे के अंदर सभी सामान बरामद हो जाएगा।एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अयोध्या धार्मिक नगरी है। यहां पर चोर श्रद्धालु बनकर पहुंच जाते हैं। उन्हें धर्मशाला और होटल में रुकने का मौका मिल जाता है। तमिलनाडु के पिता-पुत्र ने चोरी की थी। सीसीटीवी की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया है। इनके पास से लगभग 25 लाख के आभूषण और आम्रपाली व उनकी मां का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
Recommended Video

श्रद्धालु बनकर होटल में आए चोर ने की चोरी
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी मां के साथ कोतवाली नगर सिविल लाइन एरिया में होटल शान-ए-अवध में रूम नंबर 415 में में ठहरी हुई थीं। रात में सोते समय अपना कमरा लॉक करना भूल गईं। तभी श्रद्धालु बनकर होटल में आया चोर उनका बैग और मोबाइल फोन लेकर चल गया। एक्ट्रेस ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। बैग में 25 लाख रुपए के आभूषण और आम्रपाली व उनकी मां का मोबाइल फोन था।

सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरों की पहचान के बाद उनकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक चोर अपने माथे पर चंदन लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने तुरंत कई टीम बनाकर देर रात चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आम्रपाली दुबे का सारा सामान बरामद कर लिया।

सीएम योगी और अयोध्या पुलिस को कहा धन्यवाद
आम्रपाली दुबे ने अपना चोरी हुआ सामान मिलने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अयोध्या पुलिस को धन्यवाद कहा। साथ ही कहा कि उन्हें गर्व है कि वे यूपी की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि 24 घंटे के अंदर सभी सामान बरामद हो जाएगा। यहां तक कि एक लिपस्टिक भी गायब नहीं हुई। सभी सामान मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications