राम मंदिर के लिए तैयार हो रहा 2100 किलो की घंटा, मुस्लिम कारीगरों ने लिया चमकाने का जिम्मा
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही ट्रस्ट का गठन होगा। दूसरी ओर, मंदिर के लिए पत्थरों को काटने और अन्य सामग्रियां जुटाने का काम किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में बड़ा सुंदर घंटा लगाया जाएगा, जिसे जलेसर में तैयार किया जा रहा है। यह घंटा 2100 किलो का होगा। इसके निर्माण में जुटे जलेसर स्थित कारखाना मालिक विकास मित्तल ने बताया कि अयोध्या के मंदिर के लिए जो घंटा बन रहा है, वो देश के सभी मंदिरों में लगे घंटों से बड़ा होगा। जिस पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे।

राम मंदिर के लिए बन रहे 10 घंटे
विकास मित्तल के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर के लिए 10 घंटे बनाए जा रहे हैं। एक घंटा तैयार है, जबकि बाकी का काम चल रहा है। सबसे बड़े घंटे की ऊंचाई 6 फुट तथा चौड़ाई 5 फुट होगी। इनके निर्माण के लिए कारीगरों की भी संख्या बढ़ाई गई है। घंटों में पीतल एवं अन्य धातुओं का प्रयोग किया जा रहा है।

मुस्लिम कारीगर भी लगे हैं काम पर
घंटों की घिसाई का काम इकबाल और शमशुद्दीन नामक कारीगर कर रहे हैं। कारखाने में मुख्य कारीगर दाउदयाल कुशवाह हैं। उनका कहना है कि ट्रस्ट बनने पर अन्य घंटों के लिए ऑर्डर दिया जाएगा। घंटों पर जिले और कारखाने का नाम भी अंकित होगा।

राजस्थान से लाए जा रहे पत्थर
मंदिर निर्माण के लिए पत्थर राजस्थान से लाए जा रहे हैं। अयोध्या में ही शिलाएं तराशी जा रही हैं। नक्काशीदार पत्थर की शीट्स और खंभे भी साफ किए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी के मुताबिक, पत्थर तराशी का 70 फीसदी काम हो चुका है।

सवा लाख घनफुट पत्थर तैयार
राम मंदिर निर्माण के लिए रामघाट इलाके में 30 अगस्त 1990 को भूमि पूजन कर दो कार्यशालाएं खोली गई थी। इसी के साथ राजस्थान में भी तीन कार्यशालाएं खोली गईं। जहां सवा लाख घनफुट पत्थरों की तराशी हो चुकी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications