इटावा: पंचायत चुनाव में वोट डालने जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, 8 घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे बैठे 11 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सभी को उपचार के लिए मुख्यालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान तीन की मौत हो गई है, जबकि अन्य को इटावा और सैफई में भर्ती कराया गया है। बता दें, हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली से यूपी पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने-अपने गांव जा रहे थे। सभी झांसी के अलग-अलग गांव में वोट डालने के लिए दिल्ली से रात को किराए की गाड़ी करके चले थे। हादसे के बाद लोगों को कुचलने वाला ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

three people lost life in road accident in etawah

Recommended Video

    UP Accident: Etawah में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने 11 लोगों को रौंदा, 3 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसा सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस हादसे मे बुद्वि सिंह (50), दीपक (25) और एक अज्ञात की मौत हो गई है। आठ लोग घायल हुए हैं, एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली से झांसी पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने-अपने गांव जा रहे थे। सभी झांसी के अलग-अलग गांव में वोट डालने के लिए दिल्ली से रात को किराए की गाड़ी करके चले थे, लेकिन सोमवार तड़के यह हादसा हो गया। सभी घायलों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से कई घायलों को बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है।

    पंचायत चुनाव में वोट डालने जा रहे थे गांव

    घायलों ने बताया कि उनकी कार का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद वे सभी टायर बदलने के लिए कार से बाहर निकलकर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक सभी को रौंदते हुए न‍िकल गया। घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से झांसी अपने घर पंचायत चुनाव में वोट डालने जा रहे थे। अस्‍पताल के डॉक्‍टर पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद होटल के पास हुई इस घटना के बाद यहां जिन घायलों को लाया गया, उनमें से तीन की मौत हो गई है और अन्य का उपचार किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+