अखिलेश यादव की ताई का निधन, गोरखपुर-बलिया दौरा रद्द कर सीधे पहुंचे सैफई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की 84 वर्षीय दादी समद्रा देवी के शनिवार को निधन हो गया। ताई के निधन के चलते अखिलेश यादव ने गोरखपुर और बलिया का दौरा रद्द कर दिया।

Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज गोरखपुर और बलिया का दौरा था, जो शनिवार को अचानक रद्द हो गया। दरअसल, अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की 84 वर्षीय दादी समद्रा देवी के शनिवार को निधन हो गया।
जैसे 84 वर्षीय ताई समद्रा देवी के निधन की खबर अखिलेश को मिली तो उन्होंने अपने सारे दौरे रद्द कर दिए और ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच गए। बता दें, समद्रा देवी काफी समय से बीमाचर थी और उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
Recommended Video

अखिलेश यादव की ताई सम्रदा देवी ने शनिवार सुबह करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समद्रा देवी, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई और सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता थीं।
निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सैफई स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे। खबर के मुताबिक, अखिलेश यादव की ताई 84 वर्षीय समद्रा देवी की अंतिम यात्रा सैफई स्थित पैतृक घर से विश्राम घाट के लिए रवाना हो गई है।
इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव,धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव आदि सैफई पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications