Shocking : शादी के 18 साल बाद 40 साल की महिला के गर्भ से पैदा हुई 'प्लास्टिक की गुड़िया', डॉक्टर ने खोल दी पोल

एक महिला ने ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर झूठ की एक ऐसी कहानी बनाई, जो हैरान करने वाली है। इस झूठी कहानी की शुरुआत आज से करीब 6 महीने पहले ही हो गई थी। महिला की उम्र 40 वर्ष है। 6 महीने से ससुराल वाले ये समझकर बेहद खुश थे कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। लेकिन जब झूठ का परतें खुलीं और हकीकत सामने आई तो न सिर्फ ससुरालवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई बल्कि डॉक्टर्स भी दंग रह गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

शादी के 18 साल भी नहीं हुई थी संतान

शादी के 18 साल भी नहीं हुई थी संतान

यूपी के इटावा में एक महिला को शादी के 18 साल बीत जाने के बाद भी संतान नहीं हुई। महिला की उम्र अब करीब 40 साल है। बच्चा न होने की वजह से ससुरालवालों की तरफ से उसे सुनने को मिलता था। इसको लेकर वह काफी परेशान हो चुकी थी। ससुरालवालों के तानों से मुक्ति पाने के लिए 6 महीने पहले उसने प्रेग्नेंट होने खबर दी। बहू के प्रेग्नेंट होने की खबर से घर में खुशहाली आ गई।

महिला ने कहा - गर्भपात हो गया, अविकसित बच्चे ने लिया जन्म

महिला ने कहा - गर्भपात हो गया, अविकसित बच्चे ने लिया जन्म

इधर, घरवालों को भ्रमित करने के लिए वह अपना इलाज कराने अस्पताल भी जाती रही। ऐसा करते करते छह महीने बीत गए और अचानक उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर गर्भपात की बात कही। महिला ने एक प्लास्टिक की गुड़िया को रंगने और विकृति कर यह बताया कि अविकसित बच्चे का जन्म हुआ है।

डॉक्टर्स ने खोली महिला की झूठी कहानी की पोल

डॉक्टर्स ने खोली महिला की झूठी कहानी की पोल

परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुड़िया लेकर पहुंचे और इलाज करने की बात कही। डॉक्टरों ने जैसे ही जांच की तो झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि यह बच्चा नहीं, बल्कि एक प्लास्टिक का खिलौना है। डॉक्टर ने गर्भावस्था से संबंधित अन्य कागजात और एक्स-रे भी चेक किए जो नकली पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. हर्षित ने बताया कि महिला नियमित रूप से पेट के संक्रमण के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र आती थी, न कि गर्भावस्था से संबंधित जांच के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+