होली पर मुलायम का आशीर्वाद लेने उनकी कोठी पर जब पहुंचे शिवपाल

सैफई। इस बार फिर होली खेलने मुलायम सिंह यादव का कुनबा सैफई पहुंचा। यहां अखिलेश, मुलायम और रामगोपाल वर्मा तो एक मंच पर दिखे लेकिन चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपना अलग मंच सजाया। हलांकि शिवपाल ने कहा कि वे मुलायम की कोठी पर उनका आशीर्वाद लेने गए थे।

अखिलेश की सैफई में होली

अखिलेश की सैफई में होली

अखिलेश यादव ने सभी देश और प्रदेशवासियो को होली की शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन बसपा से हो चुका है और देश मे गठबंधन की स्थिति बहुत मजबूत है। आने वाले चुनाव में गठबंधन चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाएंगे। अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कब कौन चाय वाला बन गया और वही चाय वाला चौकीदार बन गया। बीजेपी सर्टिफिकेट देने वाली पार्टी बन गयी। हिंदू होने का सर्टिफिकेट, राष्ट्रवादी होने का सर्टिफिकेट बीजेपी देती है।

रामगोपाल यादव बोले

रामगोपाल यादव बोले

रामगोपाल यादव ने मंच से बोलना बीजेपी को आड़े हाथ लिया। कहा कि देश की दुर्दशा हो गयी है। आर्थिक रूप से बैंक दिवालिया होने की स्थिति में है। कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम बीजेपी कर रही है। जो नया हिंदुस्तान बनाने की बात करते थे वो यूपी में एक इंच सड़क नहीं बनवा पाए। देश को बचाने के लिए सपा-बसपा में समझौता जरूरी था। मैनपुरी में एक भी बूथ नहीं है जिसमे बीजेपी टक्कर दे सके। बीजेपी गठबंधन से घबड़ा गयी है।

शिवपाल ने अलग मंच सजाया

शिवपाल ने अलग मंच सजाया

शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में अलग मंच सजाया। एस एस मेमोरियल कॉलेज में पहुचे शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। पिछले साल उन्होंने अखिलेश और मुलायम के साथ मंच साझा किया था लेकिन इस बार वे उस मंच पर नहीं गए। शिवपाल यादव ने कहा है कि होली के अवसर पर नेता जी की कोठी पर जाकर उनका अशीर्वाद लिया है।

शिवपाल ने कहा

शिवपाल ने कहा

शिवपाल बोले कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रसपा अच्छी सीटें जीत रही है। हमने बहुत प्रयास किया था लेकिन गठबंधन में हमें शामिल नहीं किया गया। कांग्रेस से गठबंधन करने का प्रयास किया था लेकिन कांग्रेस ने भी हमसे गठबंधन नहीं किया है। हमारी पार्टी पीस पार्टी समेत 50 छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुकी है और उन्हीं के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+