दर्दनाक सड़क हादसाः श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 3 की मौत और 10 घायल

इटावाः बीते बुधवार को जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दस श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना जिले के चकरनगर इलाके के सहसो थाना क्षेत्र की है। घायलों का हाल जानने जिले के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

road accident in etawah three people died

जिले के सहसो थाने के अंतर्गत एक ही गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण, जिसमें बड़े बुज़ुर्ग महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह सभी ग्रामीण गांव मे एक युवक की शादी तय होने पर बीहड़ में बने पांडरी बाबा के मंदिर पर पूजा करके लौट रहे थे। शाम के वक्त जब सभी लोग पूजा कर के घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक खतरनाक मोड़ पर ट्रेक्टर चालक तेज़ गति होने पर ट्रेक्टर ट्रॉली पर नियंत्रण नही रख सका और ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन लोग ट्रॉली के नीचे दब गये।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शिवम 14 वर्ष, नीलू मिश्रा 30 वर्ष और तेज प्रताप 60 वर्ष शामिल हैं। शेष करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायल लोगों को जिसमें बच्चे भी शामिल हैं उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की खबर सुनते ही जिले के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ेंः 2 साल की बेटी के सामने मां का गैंगरेप, सिगरेट से दागा प्राइवेट पार्ट, अर्द्धनग्‍न हालत में सड़क पर फेंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+