2 साल की बेटी के सामने मां का गैंगरेप, सिगरेट से दागा प्राइवेट पार्ट, अर्द्धनग्‍न हालत में सड़क पर फेंका

रतलाम। मध्‍य प्रदेश के रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के आलोट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अगवा कर गैंगरेप किया गया। दरिंदों ने बलात्‍कार के दौराना महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और फिर उसे मारने के उद्देश्‍य से जहर पिलाकर अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में सड़क पर फेंक फरार हो गए। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि जिस वक्‍त महिला के साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया जा रहा था उस वक्‍त उसकी दो साल की मासूम बेटी भी साथ में थी। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक आरोपियों में तलाकशुदा महिला का पहला पति और उसके चार रिश्तेदार शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है और छानबीन कर रही है।

बयान बदलने के लिए पहले पति ने करवाया ऐसा

बयान बदलने के लिए पहले पति ने करवाया ऐसा

महिला ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में बताया है कि एक माह पहले ही तलाक ले चुके पहले पति ने उसके मौजूदा पति के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़िता मुख्य गवाह है। इसलिए आरोपी उनपर बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला के ऐसा करने से मना करने पर पहले पति इस बर्बर घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने पहले जमकर शराब पी और फिर गैंगरेप को दिया अंजाम

आरोपियों ने पहले जमकर शराब पी और फिर गैंगरेप को दिया अंजाम

महिला ने बताया कि बीते सोमवार को वो कपड़े सिलवाने के लिए जा रही थी, उसी वक्‍त रास्ते में पहले पति ने अपनी बहन, जीजा और दो भांजों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया। महिला को सोमवार रात खेत पर ले जाकर पहले तो आरोपियों ने जमकर शराब पी फिर पहले पति के दोनो भांजों ने उससे दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों को सिगरेट से दागा। इसके बाद भी महिला बयान बदलने के लिए नहीं मानी तो महिला एक पहले पति से उसे कीटनाशक पिलाकर सड़क पर फेंक दिया। ग्रामीणों की नजर सड़क पर बेहोश हालात में लेटी हुई महिला पर गई। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी और पीड़िता को ताल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता की हालत नाजुक देखकर उसे रतलाम के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

क्‍या कहना है पुलिस का

क्‍या कहना है पुलिस का

रतलाम के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर अपहरण, रेप के साथ मारपीट समेत कई और धाराओं में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+