सपा के टिकट पर मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव: रामगोपाल
इटावा। लोकसभा चुनाव 2019 के गठबंधन के लिए शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई हैं। दोनों पार्टियों के बीच 37-37 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं, यूपी के इटावा में रामगोपाल यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव सपा के टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा 37-37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे, जबकि दो सीटें राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी जाएंगी। अमेठी व रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी।

शनिवार को सपा प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने जिला पंचायत कार्यसमिति की बैठक में मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, इसकी जानकारी दोनों नेताओं को होगी। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन हो गया है तो इसका ऐलान दोनों नेता करेंगे। मीडिया के एक सवाल के जवाब में रामगोपाल यादव ने कहा कि नेता जी मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

यूपी में कभी एक दूसरे की राजनैतिक दुश्मन रही दोनों पार्टियों के बीच 37-37 सीटों पर सहमति बन गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा 37-37 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे, जबकि दो सीटें राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी जाएंगी। अमेठी व रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी। बता दें कि कांग्रेस ने जिस तरीके से मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव में बसपा और सपा को नजर अंदाज किया था उसका खामियाजा यहां भुगतना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications