जब मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को देख फफक कर रो पड़ीं बहू डिंपल, अखिलेश भी नहीं रोक पाए आंसू
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर इटावा में उनके पैतृक गांव सैफई में रखा गया है। मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर 3 बजे किया जाएगा। मुलायम का जाना परिवार के लिए अपूर्ण क्षति है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुलायम के बेहद करीब बेटे अखिलेश यादव तो किसी तरह अपने आंसुओं को रोके हुए हैं, लेकिन बहू डिंपल यादव के सब्र का बांध का टूट गया। नेताजी के पार्थिव शरीर को देखकर डिंपल फफक-फफर कर रो पड़ीं। वहीं, अखिलेश यादव भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
Recommended Video

अखिलेश यादव भी फफक-फफक कर रो पड़े
चाचा शिवपाल यादव ने जैसे ही अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखा, वह भी फफक-फफक कर रो पड़े। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें ढांढस बढ़ाया। रातभर सभी नेताजी के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। देर रात धर्मेंद्र यादव भी बिलखते हुए दिखाई दिए। मुलायम की बहू व पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बिष्ट ने ट्वीट कर कहा है, ''मेरे गुरु धरतीपुत्र नेताजी मेरे लिए ‘पिताजी' आज गोलोक वासी हो गए। सत्य है कि धरती पर शरीर रूपी जीव नश्वर है। इस सत्य की वेदना सहन करने की मुझे व ‘नेताजी' से प्रेम करने वालों को ईश्वर शक्ति दे।''

सैफई में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
सैफई महोत्सव के मैदान में बजरंग बली की मूर्ति के पास मंगलवार की दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी जाएगी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग सैफई गांव पहुंच चुके हैं। लोगों के पहुंचने का दौर जारी है। मुलायम की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है।

मुलायम की अंत्येष्टि में सीएम योगी सहित शामिल होंगे ये लोग
मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित कई दिग्गज नेता और हस्तियां शामिल हो सकती हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications