इटावा: छात्रा से गैंगरेप कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने के मामले में चार गिरफ्तार

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक नाबलिग छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के मामले मे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

minor girl physically attacked four accused arrested

ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपए

बकेवर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ एक युवक व उसके तीन दोस्तों ने मिलकर एक मकान में रेप किया। रेप करने का वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए मांगे। रुपए न देने पर युवकों ने किशोरी के वीडियो वायरल कर दिया। पिता ने पुलिस से शिकायत की तो देर रात गैंगरेप के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों के घरों पर दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।

इन लोगों को किया नामजद

पीड़िता के पिता ने दीपू उर्फ दीपक और उसके तीन साथियों देवेश, राजा खान, साहिल, दीपू के भाई शीलू व पिता संतोष के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और आईटी एसएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दीपू के भाई, रजनीश उर्फ शीलू व पिता संतोष के खिलाफ 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

सीओ भरथना बैजनाथ ने बताया कि दबिश देकर मामले के चार नामजदों साहिल, देवेश, राजा उर्फ आबिद अहमद व रजनीश उर्फ शीलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का मुख्य आरोपी दीपू उर्फ दीपक पुत्र संतोष अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। दीपू का पिता औरैया जनपद में विकास भवन में बाबू है। रेप पीड़िता का एक भाई पुलिस में भी है, जो कानपुर जनपद में तैनात बताया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+