यूपी: बिजली विभाग के जेई को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, वीडियो

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 35 हजार की रिश्वत की मांग की थी। पैसे न होने पर शिकायतकर्ता ने कानपुर एंटी करप्शन टीम से इस बात की शिकायत की। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने इटावा आकर जेई को 27 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम पिछले दो दिनों से जेई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए इटावा में रुकी हुई थी।

यूपी: बिजली विभाग के जेई को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, वीडियो

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे वेल्डिंग के काम के लिए बिजली कनेक्शन लेना था। इसके लिए बिजली विभाग में जेई राकेश यादव ने उससे 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन पैसे न होने के कारण वह पिछले डेढ़ महीने से विभाग के चक्कर काट रहा था। इस वजह से उसने इंटरनेट पर एंटी करप्शन टीम का नंबर ढूंढकर उनसे फोन द्वारा सम्पर्क किया, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता को कानपुर बुलाया और उससे लिखित में एक शिकायत ली गई। जेई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एंटी करप्शन की टीम इटावा आई और शनिवार को 27 हजार रुपए की रिश्वत लेते राकेश को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यूपी: बिजली विभाग के जेई को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, वीडियो

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर शम्भू नाथ शुक्ल ने बताया कि इटावा से एक शिकायतकर्ता ने उनसे संपर्क कर शिकायत की थी कि उससे बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई राकेश यादव 35 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद हम लोगों ने उसे कानपुर दफ्तर बुलाकर जेई के खिलाफ एक शिकायत पत्र लिया और जेई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए इटावा आ गए। शनिवार को जेई राकेश यादव को एसडी फील्ड में बने बिजली विभाग दफ्तर के गेट पर 27 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। जेई के खिलाफ हम लोग थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई को अमल में ला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+