इटावा: तीन सगी बहनों सहित 4 युवतियां बनेंगे साध्वी, दुल्हन की तरह सजकर घर से हुईं विदा
इटावा। जिले में पहली बार जैन समाज की एक साथ तीन सगी बहनों के साथ पड़ोस में रहने वाली एक युवती सांसारिक व परिवार का परित्याग कर साध्वी होने जा रही है। रविवार रात वरहीपुरा जैन मंदिर से हजारों जैन समाज के पुरुषों व महिलाओं ने इन चारों साध्वी को रथ और पालकी में बैठाकर बैंड बाजों के साथ बिनौली यात्रा निकाली।

शहर के मोहल्ला बराहीपुरा मोहल्ले के व्यवसायी पिता सुभाष जैन एवं माता सुनीता जैन की तीन पुत्रियां नेहा (22) दीक्षा (20) शिवानी (19) के साथ ही पड़ोस की राखी जैन (23) वर्ष साध्वी बनने जा रही है। जैन समाज ने उनकी बिनौली यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली। चारों को दुल्हन की तरह सजाया गया। माना जा रहा है कि यह पहला मौका होगा जब एक मां की तीन बेटियां अपने पड़ोस की सहेली के साथ साध्वी बनने जा रही हैं, जिसके लिए वह 1 दिसंबर को मध्य प्रदेश के देवास में अपने गुरु मुनि श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज से दीक्षा ग्रहण करेगी, उसके बाद अपने माता पिता परिवार को छोड़ वैराग्य का जीवन अपनाएंगी।
तीनों सगी बहनों को उनके परिवारवालों ने घर से अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व वैराग्य पथ पर जाने से पूर्व घर में गोद भराई की रस्में अदा हुई। इस पूरे मोके पर मां बाप और भाई बहन रोते हुए नजर आए, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इस बात की खुशी थी कि यह तीनों बहनें धर्म के मार्ग पर जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications