इटावा में ऑनर किलिंग: रिटायर्ड फौजी ने बेटी को गोली मारकर की हत्या

Recommended Video

    इटावा में ऑनर किलिंग: रिटायर्ड फौजी ने बेटी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां रिटायर्ड फौजी ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इटावा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो पिता ने बेटी को घर में प्रेमी के साथ देख लिया था, जिससे वह बेहद गुस्से में था।

    father murder his daughter

    जानकारी के अनुसार, मामला इटावा जिले के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र यदुवंशनगर स्थित सैनिक कालोनी का है। एएसपी नगर रामयश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उदयवीर सिंह यादव फौज से रिटायर्ड है। उदयवीर यदुवंशनगर सैनिक कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। उदयवीर की बेटी तनु उर्फ सोनी (17) का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात प्रेमी छत के रास्ते किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों को मिलते उदयवीर ने देख लिया।

    उदयवीर ने अपनी बेटी को प्रेमी युवक से संबंध न रखने की सलाह दी। बेटी पर समझाने का असर होता न देख वह आवेश में आ गया और उसने तनु की कनपटी पर तमंचा सटाकर दो गोलियां दाग दीं। तनु की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी नगर ने बताया कि तनु के मामा सुनील ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल का जायजा लेने पर प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या की आशंका हुई। मामा सुनील से घुमा-फिराकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने मौके से उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+