इटावा: तेज रफ्तार कार का अचानक से फट गया टायर, बेकाबू होकर DCM से टकराई, छह की गई जान
इटावा, 09 मार्च: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है। यह हादसा थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, जसवंतनगर के लटपुरा निवासी गोपाल गुप्ता का फोटो स्टूडियो है, उनकी टीम सैफई थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी के फोटो-वीडियो शूट करने गई थी। हासदा वहां से लौटते वक्त हुआ है। बताया जा रहा है कि इनकी कार का टायर फटने से वाहन अनियिंत्रित हो गया, जिससे उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी जयप्रकाश ने भरथना सीओ, सैफई सीओ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। मृतकों में मंजीत शिव प्रसाद (27) निवासी धरबार जसवंत नगर, सधान (23) पुत्र गुलजार निवासी कटरा कूपचंद्र जसवंत नगर, ब्रजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र मोहन निवासी जसवंत नगर, विशेष (25) पुत्र मुनीम निवासी जसवंत नगर, करण (29) व एक अन्य शामिल है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सैफई के मिनी PGI सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सीएम योगी ने जताया दुख
इटावा में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications