इटावा में पुलिस ने किया अच्छा काम, गरीब बच्चों को दिखाई नुमाइश

Etawah news, इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा पुलिस ने सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चो को इकट्ठा कर उनको नुमाइश प्रदर्शनी दिखाने का काम किया है। पुलिस अंकल के हाथ की उंगलिया थामे नुमाइश देखने पहुंचे गरीब मासूम बच्चे नुमाइश पहुंचकर चहक उठे। पुलिस अंकल ने नुमाइश में बच्चो को झूला झुलाया और सॉफ्टी व टिक्की खिलाई।

गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए बांटी कॉपी और पेन्सिल

गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए बांटी कॉपी और पेन्सिल

करीब एक घंटे नुमाइश देखने के बाद पुलिस ने गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए कॉपी और पेन्सिल भी बांटी। नुमाइश दिखाने के बाद पुलिस अंकल ने बच्चों को अपनी गाड़ी से सुरक्षित उनके घर तक भी छोड़ा। पुलिस अंकल के साथ नुमाइश देख रहे मासूम बच्चों ने पुलिस अंकल जिंदाबाद कहकर धन्यवाद दिया।

बच्चों को पुलिस अंकल ने दिया सरप्राइज

बच्चों को पुलिस अंकल ने दिया सरप्राइज

इटावा में कोतवाली पुलिस ने समाज में सकरात्मक सन्देश देने के लिए झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों के एक दर्जन बच्चो को इक्कठा कर कोतवाली में बुलाया और अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर उन्हें नुमाइश प्रदर्शनी दिखाने लेकर पहुंच गए। बच्चों को पुलिस अंकल ने जो सरप्राइज दिया उसे देखकर बच्चे खुशी से चहक उठे और नुमाइश में पुलिस अंकल ने बच्चों को नुमाइश में लगे झूले भी झुलवाये।

गरीब बच्चों को खिलाया भरपेट खाना

गरीब बच्चों को खिलाया भरपेट खाना

पुलिस अंकल के साथ नुमाइश देखने आये मासूम बच्चों ने बताया कि हम लोग गरीब हैं, हमारे माता पिता मजदूरी करते हैं। हमलोग अपना पेट पालने के लिए कबाड़ा बीनने का काम करते है। इस कारण धन अभाव में हम लोग नुमाइश देखने नहीं आ पाए थे। पुलिस अंकल हम लोगों को इकट्ठा कर नुमाइश दिखाने के लिए लाये हैं। हम लोग बहुत खुश हैं और पुलिस अंकल को धन्यवाद देते हैं।

बच्चों से लेकर बड़ों तक सब कर रहे हैं तारीफ

बच्चों से लेकर बड़ों तक सब कर रहे हैं तारीफ

बच्चों को नुमाइश दिखाने के लिए लेकर आये शहर कोतवाल राकेश भारतीय ने बताया कि धन अभाव में गरीब बच्चे नुमाइश देखने में असमर्थ थे। हमलोग इन्हें अपने साथ नुमाइश दिखाने के लिए लेकर आये हैं। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर हमलोग बहुत खुश हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए कॉपी और पेन्सिल भी दी है।

ये भी पढ़ें-सवर्ण आरक्षण पर बोले शिवपाल यादव, मुझे भाजपा के वादों पर भरोसा नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+