Etawah : कंधे पर बेटे की लाश लेकर एसएसपी ऑफिस पंहुचा बेबस ख़ाकी का जवान, बोला - 'मेरा कसूर क्या था'
एक पुलिस कांस्टेबल अपने ढ़ाई साल के मासूम बच्चे का शव कंधे पर लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा गया। कांस्टेबल का आरोप हैं उसने एसपी सिटी से पत्नी के ऑपरेशन और बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी मांगी थी। लेकिन उसे छुट्टी नही दी गई।

यूपी के इटावा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां एक पुलिस कांस्टेबल अपने ढ़ाई साल के मासूम बच्चे का शव कंधे पर लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा गया। बच्चे की मौत कॉलोनी में बने पानी के गड्ढ़े में गिरने से हुई हैं। वही कांस्टेबल का आरोप हैं उसने एसपी सिटी से पत्नी के ऑपरेशन और बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी मांगी थी। लेकिन उसे छुट्टी नही दी गई।
खेलते समय गड्ढ़े में गिरने से हुई मासूम की मौत
दरअसल, इटावा शहर के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की एकता कॉलोनी में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल सोनू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार उसके परिवार के लिए अमंगल बनकर आया और उसके घर का चिराग़ बुझा दिया। कांस्टेबल के घर में ही नही बल्कि ज़िंदगी में भी अंधेरा कर गया और कभी ना भरने वाले जख्म दे गया। दरअसल कांस्टेबल सोनू सिंह के एकलौते 2 साल के बेटे हर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। घर के बाहर कुछ दूरी पर एक गड्ढा बना हुआ था, जिसमे खेलते वक्त हर्ष गिर गया और उसकी जान चली गई। इस ह्रदयविदारक घटना से पूरी कॉलोनी में मातम पसरा हुआ हैं और हर कोई ग़मज़दा हैं।

बेटे की लाश कंधे पर लेकर एसएसपी की चौखट पर पहुंचा लाचार बाप
पुलिस कांस्टेबल सोनू सिंह बेटे की मौत के बाद उसके शव को गोद में लेकर एसएसपी पहुँचा और धरने पर बैठ गया। सोनू सिंह ने एसपी सिटी को अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया। सोनू सिंह के मुताबिक़ उसने पत्नी के ऑपरेशन और 2 साल के बेटे की देखभाल के लिए अवकाश मांगा था। अवकाश के लिए वह एसपी सिटी के सामने गिड़गिड़ाया लेकिन उसकी नही सुनी गई।

Recommended Video
-2023-jan-11-1673439144848149822.jpg)
बेबस पिता बोला गलत हूँ तो बर्खास्त कर दो साहब..
कांस्टेबल सोनू सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। जिस कारण उसकी पत्नी की तबियत खराब रहती हैं। उसकी पत्नी दोबारा माँ नही बन सकती हर्ष ही उसका एकलौता वारिस था। उसके घर के लोग सेना में शहीद हो चुके। अब उसके पास कुछ नही बचा और इस नौकरी उसके अब किस काम की है। अगर में कहीं गलत हूँ तो मुझे बर्खास्त कर दे।
आरोपों की जांच के बाद होगी कार्रवाही- एसएसपी
उधर पुलिसाधिकारियों के मुताबिक खेलते वक़्त बच्चे की मौत हुई हैं। लेकिन कांस्टेबल ने जो आरोप लगाए उनके लिए भी जांच के आदेश दिए गए। और जांच के बाद जो आरोप सिद्ध होंगे उसी आधार पर कार्रवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications