आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दो दर्जन युवक-युवतियां, स्कूल की छात्राएं भी शामिल
इटावा। यूपी के इटावा में क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर कई सेक्स रैकट को पकड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो दर्जन युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों में स्कूल, कॉलेज की नाबालिग छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस अब सेक्स रैकेट संचालकों की तलाश में जुटी है।

आधा दर्जन ठिकानों पर मारा छापा
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में कई जगह सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी ने क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस समेत आठ टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों ने जनपद में अलग-अलग जगह आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की और ठिकानों से आपत्तिजनक स्थिति में दो दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ने वाली छात्र-छात्राएं शामिल
गिरफ्तार युवक-युवतियों में से तीन नाबालिग लड़किया भी मिली हैं। यह लोग मकानों को किराए पर लेकर देह व्यापार का धंधे को चला रहे थे। गिरफ्तार लड़के-लड़कियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार लड़के लड़कियों में कुछ लोग पढ़ने वाली छात्र-छात्राएं भी हैं।

काउंसलिग के बाद की जाएगी कार्रवाई
पुलिस के द्वारा इनकी काउंसलिंग करवाकर इनके इस धंधे में आने की वजह को जाना जाएगा और इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस रैकेट संचालकों की तलाश में जुटी हुई है। शहर में इस तरह के अपराध को रोकने के लिए पुलिस का ऑपरेशन क्लीन आगे भी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications