Mulayam Singh Yadav का अंतिम संस्कार आज, अंतिम दर्शन के लिए सैफई पहुंचे आजम खान

Mulayam Singh Yadav का अंतिम संस्कार आज, अंतिम दर्शन के लिए सैफई पहुंचे आजम खान

mulayam singh yadav funeral: 82 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। उन्होंने सोमवार 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार 11 अक्टूबर को राजकीय सम्मान के साथ मुलायम सिंह यादव का सैफई में करीब 03 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। तो वहीं, नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए आजम खान भी अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ सैफई पहुंचे।

Azam Khan reaches Saifai to attend Mulayam Singh Yadav funeral

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पूर्व सीएम और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। इस दौरान रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। तो वहीं, नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए उनके करीबी दोस्त और सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक आजम खान भी अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ सैफई पहुंचे है।

बता दें, बीते दिनों ही आजम खान को हार्ट अटैक आया था और तब से ही वह अस्पताल में एडमिट थे। जैसे ही उन्हें मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिली तो वह भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से छुट्टी ली और सीधे सैफई पहुंच गए। आजम खान के सैफई पहुंचते ही मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार उन्हें देखते ही भावुक हो गया। इस दौरान आजम खान ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर शोक संवेदन व्यक्त की। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई देने के लिए सैफई गांव में हजारों सपाई कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसे देखते हुए आसपास के जिलों से सैकड़ों पुलिसकर्मियो को व्यवस्था संभालने के लिए इटावा बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+