राहुल का गुणगान करते-करते भाजपा की तारीफ करने लगे कांग्रेस प्रत्याशी दोहरे, वायरल हुई वीडियो क्लिप

id="toptextpromo">

Etawah

news,
इटावा।
उत्तर
प्रदेश
की
इटावा
लोकसभा
सीट
से
भाजपा
के
सांसद
अशोक
दोहरे
कांग्रेस
में
शामिल
हो
चुके
हैं।
हालांकि,
उनकी
जुबान
पर
अभी
भी
भाजपा
के
गुणगान
हैं।
दरअसल,
दोहरा
अपने
संसदीय
क्षेत्र
में
बैठक
ले
रहे
थे,
इस
दौरान
वह
कांग्रेस
अध्यक्ष
और
कांग्रेस
पार्टी
की
तारीफ
करते-करते
भाजपा
की
तारीफ
करने
लगे।
वहां
मौजूद
लोगों
ने
जब
तक
उन्हें
टोका
तब
तक
देर
हो
चुकी
थी।
दोहरे
की
बातों
का
वीडियो
बन
चुका
था,
जो
सोशल
मीडिया
पर
वायरल
हो
गया।

id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

कांग्रेस ने इटावा से दिया टिकट

कांग्रेस ने इटावा से दिया टिकट

अशोक दोहरे ने बीते शुक्रवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली है। बदले में कांग्रेस ने रिटर्न गिफ्ट में इटावा लोकसभा का टिकट उनकी झोली में डाल दिया। पांच साल सत्ता का सुख भोग चुके दोहरे ने भाजपा पर अपमान करने का आरोप लगाया है। दोहरे ने कहा, ''हमारी कद्र नहीं, वहां सम्मान नहीं मिलता, इसलिए बीजेपी छोड़ी।''

बसपा छोड़ भाजपा में, अब कांग्रेस में शामिल

बसपा छोड़ भाजपा में, अब कांग्रेस में शामिल

बता दें, दोहरे बीएसपी से मंत्री भी रहे हैं। मायावती से अनबन के बाद 2014 में भाजपा ज्वॉइन कर इटावा लोकसभा से टिकट हासिल किया। मोदी लहर कहें या अशोक दोहरे की किस्मत, क्योंकि 2014 में सपा का किला भेदकर वह सांसद बने।

मोदी के पैर छूने की फोटो हुई थी वायरल

मोदी के पैर छूने की फोटो हुई थी वायरल

वह 2018 में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आये, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। इसके अलावा संसद के बाहर पीएम मोदी के पैर छूने पर मोदी ने तुरंत मना कर दिया था और पीछे हट गए थे। दोहरे और मोदी की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+