इटावा: सब्जी बेचने जा रहे किसानों की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 किसानों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है। यह हादसा थाना फ़्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे 2 पर हुआ है।

6 farmers killed & 1 injured after the pickup-truck in which they were travelling collided

एसपी सिटी आर सिंह ने मीडिया को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हुआ है। यहां देर रात पिकअप पर सवार होकर किसान कटहल बेचने वकेवर की तरफ से इटावा मंडी जा रहे थे। तभी आगरा की तरफ से रॉन्ग साइड आ रहे डंपर ने डिवाइडर को तोड़ते हुए किसानों से भरे पिकअप को रौंद दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहन खड्डे में जा गिरे जिसमे 6 किसानों की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस और एसपी सिटी रामयश सिंह पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू कर क्रेन की द्वारा से गाड़ियों को हटवाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए सभी किसान बकेवर कस्बे के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मृतकों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। वहीं, घायल किसान को पुलिस ने इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

कानपुर में भिड़े ट्रक, एक बच्चे की मौत
बता दें इससे पहले मंगलवार को कानपुर में रोड एक्सीडेंट की बड़ी खबर सामने आई। यहां बिल्हौर इलाके में मंगलवार रात प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई तथा 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+