UP election 2022 : टिकट न मिलने से नाराज सपा के पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी, बसपा में शामिल

एटा, 26 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। टिकट न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अजय यादव बागी हो गए और उन्होंने साइकिल छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रणवीर कश्यप ने अजय यादव को पार्टी ज्वाइन कराई। चर्चा है कि अजय यादव एटा की सदर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

up election 2022 samajwadi party former mla ajay yadav quits party joins BSP

रामगोपाल यादव को बताया खलनायक

बसपा में शामिल होने के बाद अजय यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रामगोपाल यादव को खलनायक बताते हुए कहा कि उनकी वजह से ही उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। अजय यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले उनको एटा सदर सीट से लड़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। जुगेंद्र सिंह यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के रिश्तेदार हैं।

सपा विधायक हाजी रिजवान भी बसपा में शामिल

उधर, मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान भी सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। अब बसपा ने उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना लिया है। बता दें, हाजी रिजवान कुंदरकी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

सपा विधायक हाजी रिजवान भी बसपा में शामिल

उधर, मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान भी सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। अब बसपा ने उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना लिया है। बता दें, हाजी रिजवान कुंदरकी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। फर्रुखाबाद कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष विजय कटियार ने भी इस्तीफा दे दिया। विजय कटियार बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा ने विजय कटियार को फर्रुखाबाद सदर सीट से टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+