Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अजीब तमाशा: पोस्टमार्टम हाउस में मुर्दे के कान पर फोन और तांत्रिक के तथाकथित मंत्र, स्विच ऑफ और फिर..

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। यहां सांप के काटने से हुई एक युवक की मौत के बाद एक बायगीर द्वारा मृतक को जिंदा करने की कोशिश की गई। हैरानी की बात तो ये है कि इस बायगीर ने पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव के कान में फ़ोन द्वारा मन्त्र पढ़े। हालांकि मुर्दा तो जिंदा नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद बायगीर ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को एटा के ढर्रा गांव निवासी 30 वर्षीय हुकुम सिंह को खेतों से वापस लौटते समय सांप ने काट लिया था। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार किया गया। चूंकि हुकुम सिंह पूरी तरह स्वस्थ था, इसलिए करीब पांच घंटे बाद उसे घर लेकर चले गए। वहीं रविवार की सुबह वह शौच करने गया। वहां से वापस आने के बाद कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। फिर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

tantrik tried to revive man in post mortem house over phone call who died because of snake bite

इसके बाद परिजन रविवार को शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसी बीच किसी ने पोंडरी में बायगीर की जानकारी परिजन को दी। इस पर परिजन ने बायगीर से मोबाइल पर बात की। बायगीर ने दावा किया कि वो उसे जिंदा कर देगा। उसने कहा कि मृतक के कान पर मोबाइल रख दो। कुछ बोलूंगा इसके बाद सब ठीक हो जाएगा।

जिसके बाद परिजन ने वहां तैनात कर्मियों से बात की और शव के कान पर मोबाइल रख दिया। कुछ देर बाद कॉल कट गई। कॉल मिलाने पर बायगीर का मोबाइल बंद बताने लगा। लिहाजा बायगीर का जादू नहीं चला और हुकुम सिंह जिंदा नहीं हो पाया।

इसपर सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सर्पदंश के बाद पहले एक घंटे में व्यक्ति को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लग जाना चाहिए। अक्सर लोग पहले तो झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। सांप जहरीला न होने की स्थिति में वह ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन जहरीला सांप होने पर जब उन्हें झाड़-फूंक से राहत नहीं मिलती है तब अस्पताल जाते हैं। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। लेकिन इंजेक्शन लगने और उपचार के बाद युवक की मौत हुई है तो यह जांच का विषय है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+