एटा: पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट से छह की मौत, मंजर देख सहम गए लोग

Recommended Video

    Etah: पटाखा फैक्ट्री में भीषण Blast, 6 लोगों की मौत । वनइंडिया हिंदी

    एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग मलबे में अभी दबे हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास के मकान के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

    six people died after an explosion in a firecracker factory

    जानकारी के अनुसार, घटना एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र मिरहची इलाके की है। यहां मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम से पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इसके बाद कई और धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। बता दें कि विस्फोट इतनी तेज था कि आसपास में बने दो मकान भी ढह गए हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया।

    जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटनास्थल पर दूर-दूर तक मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। धमाकों से आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। हालांकि आधिकारिक तौर पर 8 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई। फिलहाल अभी राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकरी के मुताबिक, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार के मकान में ये पटाका फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+