दुल्हन की विदाई होते ही भरभराकर गिरा छज्जा, दो बच्चों की मौत, आधा दर्जन घायल

Etah news, एटा। यूपी के एटा जिले में दुल्हन की विदाई समारोह के तुरंत बाद एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार ने मृतक बच्चों के परिवारवालों और घायलों को मुख्यमत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

roof collapse during wedding two child dead many injured

विदाई के बाद गिरा छज्जा

तहसील जलेसर के गांव खानपुर के महाराज सिंह की बेटी विनीता की बुधवार को मथुरा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर निवासी विक्रम से शादी थी। दोपहर में विनीता की विदाई के बाद महाराज सिंह के घर के बाहर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। विदाई के कुछ पल बाद ही महाराज सिंह के घर के गेट पर रखा सीमेंट का छज्जा गिर गया।

roof collapse during wedding two child dead many injured

दो बच्चों की मौत, आधा दर्जन घायल

हादसे में पांच साल के पिलकुत पुत्र राजीव और विदित पुत्र ज्ञान सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा पांच महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जलेसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+