यूपी के एटा में भीषण हादसा, 11 वाहन जलकर राख, एक की जलकर मौत
एटा, जून 07: यूपी के एटा में रविवार रात को डीसीएम और लोडर की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग से लोडर में लदे 9 ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। वहीं, डीसीएम चालक की झुलसकर दर्दनाक मौत भी हो गई। हादसा दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लोडर ट्रक, डीसीएम सहित 11 वाहन जल चुके थे। पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक की जलकर मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। लोडर ट्रक के चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डीसीएम और लोडर की आमने सामने की टक्कर
एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के एटा बाईपास पर एनएच-34 पर लोडर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। लोडर ट्रक में स्वराज कंपनी के 9 नए ट्रैक्टर लदे हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद लोड ट्रक और डीसीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे में डीसीएम ट्रक सहित लोडर ट्रक में लदे 9 ट्रैक्टर भी जल गए। सूचना मिलने पर आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और सीओ सदर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 11 वाहन जलकर राख हो गए।
डीसीएम चालक की जलकर मौत
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि हासदे में डीसीएम चालक की जलकर मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है। लोडर ट्रक के चालक का पता नहीं चला है, उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications