UP: पति के मोबाइल में थी बेटी की गंदी तस्वीरें, सच्चाई आई सामने तो हैरान रह गई महिला, मामला दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शख्स अपनी बेटी से हैवानियत करता था, इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Mother got angry after seeing pictures of daughter in Etah, UP

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एटा जनपद में एक पिता अपनी ही बेटी के साथ दरिंदगी करता था। मामले की जानकारी उस समय हुई जब उसकी पत्नी उसका मोबाइल चेक की। उसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंच गई।

थाने पहुंचकर उसने पुलिस को अपने पति की गंदी हरकत के बारे में बताया और पति द्वारा मोबाइल में रखी बेटी की अश्लील तस्वीरें भी दिखाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, एटा कोतवाली अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला का सोमवार को अपने पति की मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान महिला ने को उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ उसके पति की अश्लील तस्वीरें दिखाई दी।

पति के साथ बेटी की अश्लील तस्वीरें देखने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत बेटी को बुलाकर जब इस बारे में पूछताछ किया। बेटी ने बताया कि उसका पिता करीब डेढ़ साल से जबरन दुष्कर्म करता आ रहा है।

पूछताछ के दौरान बेटी ने बताया कि डेढ़ साल पहले एक दिन उसकी मां घर पर नहीं थी इस दौरान उसका पिता उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसी समय उसके पिता ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लिया।

उसके बाद तस्वीरें वायरल करने की धमकी देते हुए युवती का पिता उसके साथ करीब डेढ़ साल तक जबरन दुष्कर्म करता रहा। बेटी द्वारा विरोध करने पर वह अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी देता था।

बेटी द्वारा पूरी सच्चाई जब बताई गई तो महिला के होश उड़ गए। उसके बाद वह अपनी बेटी और पति की मोबाइल को लेकर थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी बताया गया कि आरोपी की 5 बेटियां और दो बेटे हैं। पीड़ित बेटी की अभी 4 माह पहले उसने शादी भी कर दी थी। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति अभी फरार है उसकी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+