एटा: मृतकों के अंतिम संस्कार पर लॉकडाउन का असर, 40 अस्थि कलश को गंगा में विसर्जित होने का इंतजार
एटा। दुनियाभर में कोरोना वायरसस कहर बरपा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सभी से घरों में रहने की अपील की है। लॉकडाउन का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है। लोगों के दैनिक जीवन पर असर डालने वाला लॉकडाउन अब मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में भी बाधा डाल रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के एटा जिला मुख्यालय में स्थित मोक्ष धाम के अंदर करीब 40 मृत व्यक्तियों की अस्थियां अपने संस्कार पूर्ण होने की राह देख रही हैं। लॉकडाउन की वजह से इन अस्थियों को गंगा में विसर्जित नहीं किया गया है।

एटा से 60 किलोमीटर दूर है गंगा नदी
एटा जिला मुख्यालय में स्थित मोक्ष धाम में लॉकडाउन के बाद करीब 40 मृत व्यक्तियों का दाह संस्कार हुआ। लॉकडाउन होने की वजह से परिजन इन अस्थियों को गंगाजल में प्रवाहित नहीं कर सके हैं। परिजनों का कहना है कि एटा जिले से गंगा नदी करीब 60 किलोमीटर उत्तर दिशा में बहती है। 60 किलोमीटर तक का सफर लॉकडाउन में नहीं हो सकता, इस वजह से यह अस्थियां अभी तक मोछ धाम में ही रखी हुई हैं। मोक्ष धाम की रखवाली करने वाले संतोष साहू बंगाली बाबा ने बताया कि सभी अस्थियों के कलश पर लाल कपड़ा लपेटकर मृतक के परिजन के नाम व मोबाइल नंबर लिख कर रखे हुए हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद सभी मृतकों की अस्थियां उनके परिजनों को सौंप दी जाएंगी।

परिजनों को लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार
मोक्ष धाम में एक शख्स ने बताया कि उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से अस्थियों को गंगा में विसर्जित नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद भाई की अस्थियां गंगा में विसर्जित करेंगे।

3 मई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 दिनों के लिए लॉकडाउन का आगे बढ़ा दिया है। देश में अब 3 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि देशवासियों ने परेशानी सहकर कोरोना वायरस के खतरे को काफी हद तक टाला है। पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट दी जाएंगी, लेकिन अगर कोरोना वायरस ने किसी भी क्षेत्र में कदम रखा तो दी गई छूट तुरंत वापस ले ली जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से सात बातों के लिए उनसे उनका सहयोग भी मांगा।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications