कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को घेरकर छेड़ने लगे, फिर मार दी गोली; एटा में दिन दहाड़े वारदात
एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लाल घड़ी गांव के समीप एक छात्रा से बदसुलूकी की गई। उसके बाद उसे गोली भी मार दी गई। वह छात्रा कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में 2-3 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर फब्तियां कसने लगे। छात्रा के विरोध करने पर तमंचे से पैर में गोली मार दी। इससे छात्रा जख्मी होकर वहीं गिर पड़ी। बाद में पुलिस के द्वारा छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एटा नगर के क्षेत्राधिकारी देवानंद ने बताया कि पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना के संदर्भ में छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। अब सिपाही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं।

बताया गया है कि वारदात के समय गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उक्त छात्रा के पास पहुंचे थे। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही मनचले वहां से फरार हो गए।













Click it and Unblock the Notifications