'छोड़ दो, छोड़ दो', Zubeen Garg की मौत के केस में नया मोड़, क्या सिंगर के साथ हुई जबरदस्ती? हादसा या साजिश?
Zubeen Garg Death Case: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्य दिन पर दिन गहराता जा रहा है। गत 19 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग के साथ सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे ने सभी को हैरान कर दिया था। इस मौत का रहस्य अभी तक नहीं सुलझ पाया है।
10 अक्टूबर 2025 को आएगी बिसरा रिपोर्ट
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि जुबीन गर्ग की विसरा रिपोर्ट आगामी 10 अक्टूबर 2025 तक आने की संभावना है।

असम सीएम ने सिंगर की मौत को लेकर कही ऐसी बात
-वहीं सीएम ने ये भी बताया है कि उसके अगले दिन तक विसरा रिपोर्ट के सभी निष्कर्ष सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस जांच में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है और हर गवाह का बयान, चाहे वह पक्ष में हो या विपक्ष में, सावधानीपूर्वक केस डायरी में दर्ज किया जा रहा है।
-हिमंत बिस्वा सरमा ने ये भी स्पष्ट किया है कि हाल में मीडिया में आई 'जहर देने' संबंधी खबरें केवल एक आरोपी के बयान पर आधारित हैं और इसे पुलिस का आधिकारिक दृष्टिकोण नहीं माना जाना चाहिए।
असमवासियों से सीएम ने की ऐसी अपील
-मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यवासियों से आग्रह किया है कि सिंगापुर में मौजूद मुख्य संदिग्धों की वापसी के लिए दबाव बनाया जाए ताकि जांच प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। उन्होंने कहा है कि जब तक ये संदिग्ध भारत नहीं लौटते, जांच पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ सकती।
-आपको बता दें कि जुबीन गर्ग की मौत के मामले में अब तक इवेंट ऑर्गनाइजर श्यामकनु महंता, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और एक्ट्रेस अमृतप्रवा महंता पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बैंडमेट ने लगाए गंभीर आरोप
-सिंगर की मौत के मामले में नया मोड़ तब आया जब जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने पुलिस के पूछताछ में बताया है कि गायक को जहर दिया गया था और उनकी मौत को एक दुर्घटना के रूप में पेश करने की साजिश रची गई है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुबीन गर्ग गत 19 सितंबर को सिंगापुर में समंदर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे के बाद ही उनकी मौत हो गई थी।
-बैंडमेट ने दावा किया है कि सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और कार्यक्रम के आयोजक श्यामकनु महंता ने विदेशी स्थान इसलिए चुना ताकि पूरी योजना को गुप्त रखा जा सके। उन्होंने बताया है कि यॉट पर सिद्धार्थ सरमा का व्यवहार संदिग्ध था और जुबीन पानी में नहीं जाना चाहते थे उन्हें जबरन समंदर में जाने के लिए कहा गया। सिंगर ने कहा था- जाबो दे, जाबो दे (छोड़ दो, छोड़ दो)।
सीआईडी जांच में नया मोड़
इस बीच सिंगापुर यात्रा में शामिल असम पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग ने भी गुवाहाटी में सीआईडी के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया है। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या जुबीन गर्ग की मौत के पीछे किसी प्रकार की सोची-समझी साजिश थी या ये वास्तव में एक दुर्घटना थी।












Click it and Unblock the Notifications