The Archies के बाद छिड़ा नेपोटिज्म पर बवाल, बचाव में जोया अख्तर बोलीं- 'तुम कौन होते हो मुझे बताने वाले'
The Archies Controversy: जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड के स्टार किड्स सुहाना कपूर, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग में डेब्यू किया। फिल्म की स्टोरी और कास्टिंग की वजह से एक बार फिर नेपोटिज्म का विवाद छिड़ गया। इस बीच अब जोया अख्तर स्टारकिड्स के बचाव में उतरीं और चुप्पी तोड़ी।
'द जगरनॉट' को दिए इंटरव्यू में जोया अख्तर नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस पर बहस उनके बारे में हैं जिनके पास कुछ है औऱ जिनके पास कुछ भी नहीं। ये पूरी तरह से सामाजिक पूंजी से जुड़ी है। मैं इस मामले में गुस्से और हताशा को पूरी तरह से समझती हूं। इस पर बातचीत होनी चाहिए।'

जोया अख्तर ने आगे कहा, "जब आप कहते हैं कि सुहाना खान को मेरी फिल्म में नहीं होना चाहिए, तो यह साधारण बात है क्योंकि इससे आपकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आएगा, चाहे वो मेरी फिल्म में है या नहीं. आपको इस बारे में बात करनी होगी कि आपके जीवन में इस बहस से आखिर ऐसा क्या बदलाव आने वाला है।'
जोया ने आगे अपने पिता का उदाहरण देते हुए नेपोटिज्म का मतलब समझाया। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता कहीं से आए और उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। उसके बाद मैं पैदी हुई और इसी इंडस्ट्री में बढ़ी भी हुई। मैं उन सभी नेटवर्क का हिस्सा हूं ऐसे में मुझे पूरा अधिकार है कि मैं जो करना चाहती हूं वह कर सकती हूं। अगर आप ये कह रहे हैं कि मैं अपना पेशा नहीं चुन सकती तो ये गलत है। इसका कोई मतलब नहीं है।'
जोया अख्तर ने आगे कहा, अगर फिल्म इंडस्ट्री में पैदा हुआ हर बच्चा कभी फिल्म में काम नहीं करता तो इससे आपके जीवन में कोई बदलाव नहीं होने वाला। नेपोटिज्म तब होता है जब मैं जनता का पैसा या किसी और का पैसा लेती हूं या अपने दोस्तों और परिवार का पक्ष लेती हूं। जब मैं अपना पैसा खुद लगा रही हूं तो नेपोटिज्म नहीं हो सकता!''
जोया अख्तर ने नेपोटिज्म ममले में ट्रोलर्स की बोलती बंद कर डाली। उन्होंने कहा कि, ''आप कौन होते हैं मुझे ये बताने वाले कि मैं अपने पैसे का क्या करूं? यह मेरा पैसा है! अगर कल को मैं इसे अपनी भतीजी पर खर्च करना चाहूं तो यह मेरी समस्या है।'' बता दें कि, फिल्म आर्चीज की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान और खुशी कपूर की एक्टिंग को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications