जागरूकता, उम्मीद, बदलाव और ताकत की छह कहानियों संग्रह है 'जिंदगीनामा', इस दिन होगी रिलीज़
ऐसी दुनिया में जहां कुछ लड़ाइयां खामोशी से लड़ी जाती हैं, उनकी गूंज अक्सर अनसुनी रह जाती है। हमारे भीतर के संघर्षों को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। फिर भी वे हमें ऐसे गहरे तरीकों से आकार देते हैं, जिन्हें हम हमेशा और कभी भी किसी के सामने व्यक्त नहीं कर सकते। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव की अपकमिंग सीरीज़, ज़िंदगीनामा भी कुछ यही संदेश देती है।
जिंदगीनामा में 6 अनूठी कहानियों के माध्यम से कई चुनौतियों के साथ एक जीवन की यात्रा दिखाई गई है। जिनके टाइटल हैं भंवर, स्वागतम, वन+वन, केज्ड, पपेट शो और पर्पल दुनिया। यह सारी कहानियां मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के इमोशनल परिदृश्यों की दिखाती है। प्रत्येक कहानी एक इंटेंस इमोशन के साथ सामने आती है जो आपको अपनी ओर खींचती है। इन संघर्षों का सामना करने और उनसे बचने के लिए आवश्यक साहस को प्रकट करती है।

7 लोगों ने मिलकर डायरेक्ट की सीरीज़
सीरीज़ में श्वेता बसु प्रसाद, प्रिया बापट, प्राजक्ता कोली, यशस्विनी दयामा, लिलेट दुबे, श्रेयस तलपड़े, अंजलि पाटिल, सुमीत व्यास, इवांका दास, मोहम्मद समद, शिवानी रघुवंशी, सयानदीप सेनगुप्ता और तन्मय धनानिया जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे। सीरीज़ को श्रुति सेठ, आदित्य सरपोतदार, सुकृति त्यागी, मिताक्षरा कुमार, डैनी मामिक, राखी सांडिल्य और सहान ने डायरेक्ट किया है।
कब होगी रिलीज़
ये सीरीज़ जीवन की पर्सनल जर्नी को करती है। साथ ही न केवल सीरीज़ के कैरेक्टर्स के द्वारा सामना की जाने लड़ाइयां दिखाती है। बल्कि इस दौरान उन्हें जो ताकत मिलती है, उसे भी दिखाया गया है। जिंदगीनामा सीरीज़ को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ये सीरीज़ विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस के दिन यानी 10 अक्टूबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications