Zeeshan Khan: कभी 'मां' से अफेयर तो कभी करण जौहर ने बेइज्जत कर निकाला शो से, जुड़े हैं ये सारे विवाद
Zeeshan Khan Accident: टीवी एक्टर जीशान खान अपने एक्सीडेंट की वजह से अभी चर्चा में हैं। हालांकि, उनकी पीआर टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। टीवी के हैंडसम एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ और एटिट्यूड की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। कुछ साल पहले उनका एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर उर्फी जावेद के साथ झगड़ा भी हुआ था। शो कुंडली भाग्य के दौरान वह अपने अफेयर की वजह से मीडिया में छाए रहते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की एक्ट्रेस रेहाना पंडित के साथ वह वैनिटी में काफी समय बिताते थे। उन दिनों दोनों के अफेयर की खबरें चल रही थीं। रेहाना ने शो में उनकी ऑन स्क्रीन मां का रोल निभाया था और वह नेगेटिव किरदार में थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की।

Zeeshan Khan को प्रोडक्शन हाउस से मिली थी वॉर्निंग
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि ऑन स्क्रीन मां-बेटे के अफेयर की खबरों ने प्रोडक्शन हाउस को परेशान कर दिया था। शो की क्रिएटिव टीम का कहना था कि इससे दर्शकों के बीच गलत संदेश जा सकता था। इसे देखते हुए प्रोडक्शन टीम ने जीशान और रेहाना को वॉर्निंग दी थी। दोनों से अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया और शो से दूर रखने के लिए कहा गया था। हालांकि, दोनों ही अफेयर की बातों को नकारते रहे और हमेशा यही कहा कि उनका बॉन्ड आपस में काफी अच्छा है।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र को याद कर बिग बॉस 19 के फिनाले में फूट-फूटकर रोए सलमान खान, सनी और बॉबी को कही ऐसी बात
Bigg Boss के घर में हुआ था भयानक झगड़ा
जीशान खान बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थे और इस शो में वह अपने एटिट्यूड की वजह से होस्ट करण जौहर के निशाने पर भी आए थे। शो की शुरुआत में ही उनका झगड़ा को-कंटेस्टेंट उर्फी जावेद के साथ हुआ था। एक टास्क के दौरान उनकी और प्रतीक सहजपाल की काफी लड़ाई हुई थी और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। हिंसा करने की वजह से उन्हें शो से निकाला गया था।
करण जौहर ने भी इस व्यवहार के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। कुछ साल पहले वह एयरपोर्ट पर बाथरोब पहने नजर आए थे। जीशान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछले महीने वह एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो डालते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'आर्यन खान और सुहाना खान से सावधान रहो', करण जौहर ने क्यों दी यंगस्टर्स को ऐसी नसीहत?












Click it and Unblock the Notifications