धर्मेंद्र को याद कर बिग बॉस 19 के फिनाले में फूट-फूटकर रोए सलमान खान, सनी और बॉबी को कही ऐसी बात

Bigg Boss 19: सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फाइनल 7 दिसंबर को हुआ। इस फाइनल में सलमान खान ने पूरे देश को एंटरटेन कर रहे थे। लेकिन तभी उन्होंने भारत के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद किया। उनकी याद में सलमान खान अपने आंसू नहीं रोक पाए। वो फूट-फूट कर रोने लगे।

Salman Khan breaks down

सलमान ने कहा, उनका निधन 24 नवंबर को हुआ। जब मेरे पिताजी का जन्मदिन होता है, अब कल यानी 8 दिसंबर को मेरी मां का जन्मदिन है। इसके बाद सलमान खान ने थोड़ा ब्रेक लिया, लेकिन उनके आंसू नहीं रुके। उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल को याद किया और कहा कि दोनों ने बहुत अच्छे से उनका अंतिम संस्कार किया।

बता दें,तीसरा बेटा वो सलमान खान को मानते थे। कई दफे धर्मेंद्र ने ये बात कही थी कि सलमान में मेरा अक्स दिखता है। दरअसल, धर्मेंद्र सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था तुम्हारा प्यार मुझे जवान रखता है। वैसे मैं तो कहूंगा ये (सलमान खान) मेरा बेटा है। मेरे तीन बेटे हैं। तीनों जज्बाती हैं, खुद्दार हैं और ट्रांसपेरेंट हैं। लेकिन ये (सलमान) मेरे पर गया है। क्योंकि ये रंगीन मिजाज है। यही नहीं, सलमान के दस के दम में धर्मेंद्र ने कहा था कि सलमान के अंदर मेरे 70-80 के दशक की अक्स दिखती है। वहीं, सलमान भी कई दफे ये कह चुके हैं कि मैंने धरम जी को ही हमेशा फॉलो किया है। उनके चेहरे पर मासूमियत है, गुड लुकिंग हैं और वो जितने खूबसूरत हैं।

बता दें, धर्मेंद्र और सलमान के बीच भी बहुत प्रेम है। दोनों अक्सर मिलते रहते हैं। सलमान भी धर्मेंद्र से मिलने जाते रहते हैं। सलमान को धर्मेंद्र के बच्चे भी बहुत मानते हैं। खुद बॉबी देओल ने कई बार ये कहा था कि जब मेरा बुरा समय चल रहा था तब सलमान ने मेरी मदद की। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म रेस 3 में कास्ट किया और मेरा करियर दोबारा शुरू हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+