'आर्यन खान और सुहाना खान से सावधान रहो', करण जौहर ने क्यों दी यंगस्टर्स को ऐसी नसीहत?
Karan Johar On Shah Rukh Khan Children: बॉलीवुड में करण जौहर ने न्यूकमर्स को लॉन्च किया है। इसमें अधिकतर स्टारकिड्स हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट को लॉन्च करण ने ही किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने इडंस्ट्री आ रहे नए टैलेंट को लेकर सवाल किया गया। इसमें उन्होंने तुरंत शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान का नाम लिया। इतना ही नहीं करण ने दोनों के तरीफों के पुल भी बांधे।
राज शमानी के पॉडकास्ट में करण ने अपकमिंग टैलेंट्स के बारे में बात करते हुए कहा, मैं ये मानता हूं कि जब पब्लिक सुहाना खान को फिल्म में देखेगी, क्योंकि मैं उसकी फिल्में (स्टूडेंट) देख चुका हूं। वो अपना क्राफ्ट पर किस तरह से काम करती हैं ये भी मैं देख चुका हूं। जब दर्शक उसे पापा शाहरुख के साथ द किंग में देखें तो उन्हें भी समझ आएगा कि वो बहुत टैलेंटेड है। वो द किंग में कमाल नजर आने वाली है। ये बातें मैं सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं कि वो मेरी बेटी जैसी है। इसलिए भी कह रहा हूं क्योंकि उसके अंदर एक अच्छा और टैलेंडेट आर्टिस्ट है।

करण ने सुहाना की बात खत्म कर आर्यन के बारे में बताना शुरू कर देते हैं। वो कहते हैं, आर्यन के डायरेक्टोरियल पर मुझे भरोसा है। हालांकि ये बात मुझे कहनी चाहिए ये नहीं, मुझे नहीं पता। नेटफ्लिक्स पर आने वाला उसका जो पहला शो है, उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि वो गुस्सा होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि किंग है तो प्रिंस भी होगा। मैंने उनके शो को देखा है और पूरे विश्वास कह सकता हूं कि बतौर डायरेक्टर उनका अंदाज अलग है। वो खामोशी से काम करता है। शाहरुख के बेटे से जो उम्मीदें की जाएंगी उस पर वो खरा उतरता है। वो कड़ी मेहनत करता है और सुपरस्टार पिता की इमेज को बोझ को नहीं लेता। 20 घंटे काम करता है। बोर्ड गेम्स हो या स्पोर्ट्स उसे हारना बिल्कुल भी नहीं पसंद है। जीतना ही पसंद है। हार को तो वो बहुत पर्सनली लेता है। साथ करण ने कहा कि सुहाना और आर्यन से लोगों को सावधान रहना चाहिए।
करण ने आगे बात करते हुए कहा, मैंने शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म का भी ट्रेलर देखा। वो अच्छा लगा। लक्ष्य भी काफी टैलेंटेड है। राघव जुयाल का काम भी बेहतरीन है।












Click it and Unblock the Notifications