संजय खान को धोखा दे रही थीं जीनत अमान? शादीशुदा होकर भी इस एक्टर से करना चाहती थीं शादी, फिर ऐसे टूटा रिश्ता
Zeenat Aman Deepak Parashar Affair: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान 70 के दशक में टॉप एक्ट्रेस थी। एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती थीं। जीनत का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। वहीं हाल ही में देश के पहले मिस्टर इंडिया और एक्टर दीपक पाराशर ने खुलासा किया कि वह जीनत अमान के साथ रिलेशनशिप में थे।
जी हां ये शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि जीनत अमान का नाम मशहूर अभिनेता दीपक पाराशर के साथ भी जुड़ चुका है। अब खुद सालों बाद एक्टर ने इस बात को खुद कबूल किया और बताया कि कैसे दोनों एख दूसरे के करीब आए। लेकिन बेइंताह प्यार करने के बावजूद दोनों की शादी नहीं हो पाई।

'सिद्धार्थ कनन' को दिए इंटरव्यू में दीपक पाराशर ने जीनत के साथ रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने जीनत से शादी ना होने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि, 'मेरी मां ने मुझसे कहा था कि जीनत अमान बहुत ही पढ़ी-लिखी, समझदार और खुले विचारों वाली औरत हैं. जबकि मैं पुराने ख्याल रखता हूं। घर में किसी को डीप नेक के कपड़े तक नहीं पहनने दिए। मेरी मां ने मुझ पर सब चीजें छोड़ी थीं कि मुझे क्या करना चाहिए।'
दीपक ने आगे कहा कि, 'उस समय जीनत शादीशुदा थीं। लेकिन वह संजय खान के साथ ज्यादा खुश नहीं थीं। वह हमेशा इस रिश्ते की वजह से परेशान रहती थीं। लेकिन मुझसे वह हर तरह की अपनी फीलिंग्स को शेयर किया करती थीं। इस वजह से कहीं ना कहीं हम दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे थे। लेकिन संजय के साथ उनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। ऐसे में जीनत ने मुझसे दूरी बनाना ही सही समझा।'
दीपक ने आगे बताया कि वह जीनत के काफी करीब थे और दोनों का रिश्ता काफी रोमांटिक था। एक्टर ने बताया कि और जीनत आज भी करीबी दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते हैं। बता दें कि, दीपक पाराशर और जीनत एकसाथ फिल्म इंसाफ का तराजू में नजर आए थे। ये फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications