ZHZB Review: मिडिल क्लास फैमिली के लिए परफेक्ट है 'जरा हटके जरा बचके', ट्विटर पर लोगों ने कही ये बात
Zara Hatke Zara Bachke Review: लोनों ने 'जरा हटके जरा बचके' फिल्म को मिडिल क्लास लोगों की जिंदगी से जुड़ी कहानी बताया है। साथ ही फिल्म की स्टोरी के साथ सारा अली खान और विक्की कौशल के एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।

Zara Hatke Zara Bachke Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' आज यानी 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी को देखने के लिए सुबह से ही थिएटरं में भीड़ लग रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को अभी तक दर्शकों का मिल-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि अधिकतर लोग इस फिल्म को अच्छा बता रहे हैं। लोगों की मानें तो ये फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जिसका भरपूर मजा आप अपनी फैमिली के साथ ले सकते हैं।
फिल्म की हो रही है जमकर तारीफ
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के डायेरक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। साथ ही उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी खुद ही लिखी है। इसे दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आने लगे हैं। लोगों ने ट्विटर पर इस फिल्म को काफी अच्छा बताया है और साथ ही सभी एक्टरों की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म का रिव्यू और कैसा रहा ट्विटर पर लोगों का रिएक्शन।
ये है फिल्म की मूल कहानी
आपको बता दें कि फिल्म के पहले हाफ में विक्की कौशल ने दर्शकों के साथ एक बहुत ही अच्छा कनेक्शन बनाया है। वहीं सारा अली खान का ह्यूमर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं दूसरे हाफ में सभी किरदारों के इमोशनल सीन्स ने दिल को छू लेने वाले हैं। ये फिल्म भी जरा हटके की बनी है। दरअसल पूरे देश में बंट रहे फ्री के पक्के मकानों के पीछे कैसे एक माफिया अपनी रोटियां सेकने में लगा हुआ है, इसका पर्दाफाश इस फिल्म में बहुत अच्छे से किया गया है। हालांकि फिल्म का प्रमोशन एक लव स्टोरी के तौर पर ही हुआ है लेकिन स्क्रीन पर इसकी कहानी कुछ और ही बयां कर रही है।
मिडिल क्लास फैमिली पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में देश के सबसे साफ सुथरे शहर इंदौर में अपना खुद का घर बनाने को बेचैन एक नवविवाहित दुबे दंपती (कपिल दुबे और सौम्या दुबे) की कहानी है। कपिल योग सिखाता है और सौम्या एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाती है। शादी के पहले का पूरा प्यार एक गाने के अंदर ही समझा दिया जाता है। उसके बाद दोनों की शादी हो जाती है। ये कपल तय करता है कि दोनों माता पिता से अलग रहेंगे। बिल्डरों के विज्ञापनों की जमीनी हकीकत दिखाने के बाद कहानी मुड़ती है जन आवास योजना की तरफ। घर की परेशानी का हल ढूंढने के लिए ये जोड़ा एक जुगाड़ करता है और इसी जुगाड़ के चक्कर में ये तलाक तक ले लेता है। अब कहानी आखिर क्या मोड़ लेती है, वो आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।
विक्की कौशल की एक्टिंग की हो रही तारीफ
विक्की कौशल की एक्टिंग में आपको मध्यम वर्गीय परिवार की वो कहानी देखने को मिलेगी जो हमारे देश के लाखों-करोड़ों लोगों की कहानी जैसी ही है। हमारे देश के कई लोगों के लिए अक्सर ही अपना घर ढूंढना या बनाना उतना आसान साबित नहीं होता है। विक्की कौशल ने एक मिडिल क्लास पति का किरदार निभाया है, जो कि शानदार है। विक्की ने अपने हर सीन में लोगों को खुश किया है।
सारा अली खान लग रही हैं खूबसूरत
वहीं सारा अली खान साड़ी और पंजाबी ड्रेसेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि उन्हें अपनी एक्टिंग पर थोड़ा और काम करना होगा। वह कई सीन में ओवर करती दिखाई दे रही हैं। कई जगहों पर उन्होंने टाइमिंग से ज्यादा ही कॉमेडी की है। आपको बता दें कि ये फिल्म 2 घंटे 12 मिनट की है। इसे देशभर में 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। गत 31 मई से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और माना जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर करीब 9 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications