तबला स्टार नहीं बल्कि जाकिर हुसैन का ये बनने का सपना, जिसके लिए गए थे विदेश, हमेशा के लिए रह गया अधूरा
Zakir Hussain: जब हम तबला का नाम लेते हैं, तो सबसे पहला नाम जो हमारे दिमाग में आता है, वह है ज़ाकिर हुसैन। इस संगीतकार ने अपने करियर के दौरान भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। लेकिन 16 दिसंबर की सुबह जाकिर हुसैन का निधन हो गया और अब उनके तबले की धुन सुनाई नहीं देगी।
जाकिर हुसैन की मौत के बाद हर जगह केवल उन्हीं की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें अंतिम श्रद्ंधाजलि दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़ाकिर हुसैन एक अलग संगीत करियर को भी अपनाने की सोच रहे थे? एक इंटरव्यू में ज़ाकिर ने बताया था कि वह एक रॉक-न-रोल स्टार बनना चाहते थे और इसीलिए वह अमेरिका गए थे।

ज़ाकिर हुसैन ने सिमी ग्रेवाल के शो 'रेंडेज़वस' में इसका खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, "मैं जीन्स पहनना चाहता था, रॉक-न-रोल स्टार बनना चाहता था, और कल ही एक मिलियन डॉलर कमाना चाहता था। हर कोई इस रास्ते पर था। मैं मुंबई की सड़कों पर बूमबॉक्स लेकर चलता था, डोर्स और बीटल्स सुनता था और सोचता था कि यही तरीका है जिससे जल्दी पैसे और प्रसिद्धि मिल सकती है।"
लेकिन जब वह अमेरिका पहुंचे, तो उन्हें यह समझ में आया कि उनका सपना पूरा करना इतना आसान नहीं था। जाकिर ने कहा, "मैं उस समय बहुत परेशान था। मैं हफ्ते में 25 डॉलर पर जी रहा था और एक सब्जी का करी बना कर, रोटी के साथ खाता था। मेरे लिए वो बहुत ही कठिन समय था।"
जाकिर हुसैन की एंटोनिया मिनीकाला भी शो में मौजूद थीं। उन्होंने बताया था कि ज़ाकिर को भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिशा में अपना करियर बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, "यह सबका सपना था, लेकिन जब मैंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को खुद अनुभव किया और पहली बार निखिल बनर्जी के साथ उसे बजाते हुए सुना, तो मैंने उन्हें कहा, 'तुम यह संगीत क्यों बजा रहे हो? तुम एक महान शास्त्रीय कलाकार हो, तुम्हें यही करना चाहिए!' ज़ाकिर हुसैन हंसी के साथ कहते हैं, "मैं तो अनुभव ले रहा था।"
बता दें कि, ज़ाकिर हुसैन के निधन की खबर रविवार को उनके परिवार ने दी। परिवार ने एक बयान जारी कर बताया कि ज़ाकिर हुसैन का निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक बीमारी के कारण हुआ, जो फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। वह दो हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई। फिलहाल जाकिर की मौत से उनका परिवार सदमे में है।
ये भी पढ़ें: Zakir Hussain के निधन से गम में पूरा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत समेत अन्य सितारे हुए भावुक












Click it and Unblock the Notifications