क्यों हो रही है क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा की चर्चा? करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन या....
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इस समय सोशलमीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हर तरफ धनश्री वर्मा की जमकर चर्चा हो रही है। धनश्री वर्मा एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर होने के सात साथ एक फेमस डेन्टिस्ट भी हैं। इन दिनों धनश्री टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रही हैं।
डांस शो के फिनाले में पहुंचीं धनश्री वर्मा
खबर है कि युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इस डांस रिएलिटी शो के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें कि 'झलक दिखला जा 11' का ग्रैंड फिनाले आगामी 3 मार्च 2024 को होगा। इन दिनों धनश्री वर्मा अपने डांस से सभी को दीवाना बना रही हैं।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं धनश्री वर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा यूट्यूब पर काफी फेमस हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धनश्री ने अपनी ये पॉपुलैरिटी डांस कोरियोग्राफी से हासिल की है। उनकी कड़ी मेहनत के चलते ही आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वह न सिर्फ एक बेहतरीन डांसर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं।
सोशल मीडिया से जमकर कमाई करती हैं धनश्री
धनश्री वर्मा की कुल संपति 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपये के आसपास है। धनश्री को लोग भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी के रूप में भी जानते हैं। धनश्री वर्मा अपने यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कोरियोग्राफी के जरिए खूब कमाई करती हैं।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से हुई थी शादी
धनश्री वर्मा ने साल 2014 में मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेन्टिस्ट की पढ़ाई की है। इसके अलावा धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं और अपने स्टूडेंट्स को हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। धनश्री का डांस लोगों को खूब पसंद है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में धूमधाम से शआदी की थी। इस शादी में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications