इस फेमस एक्ट्रेस को लेकर होटल में रहे थे युवराज सिंह और फिर जो हुआ, क्रिकेटर बोले- मुझे तो उसके गुलाबी.....

Yuvraj Singh Dating: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनकी डेटिंग की खबरें हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने डेटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है।

युवराज सिंह की स्पेशल डेटिंग
युवराज सिंह ने साल 2007 में एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करने को लेकर एक चौंका देने वाला किस्सा सुनाया है। फिलहाल युवराज सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच से शादी कर एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

yuvraj singh

ऑस्ट्रेलिया में एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे युवराज सिंह
युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि वह साल 2007-08 के फेमस टेस्ट दौरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम के साथ खड़े थे। ये वही दौरा था जिसमें सिडनी में कुख्यात 'मंकीगेट' हुआ था। युवराज ने दावा किया कि वह उस समय एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे।

एक्ट्रेस ने किया युवराज सिंह का पीछा
युवराज सिंह ने बताया कि वह एक्ट्रेस भी उस समय एक फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद थीं और भारतीय क्रिकेट टीम के दौरे के दौरान वह कैनबरा तक युवराज सिंह का पीछा करती रही। युवराज सिंह ने बताया कि जब वह उस एक्ट्रेस से मिले थे तब वह अपने करियर के तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे थे।

युवराज सिंह ने कहा- मेरे ऊपर दबाव बना हुआ था
युवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और उन्हें अपने ऊपर दबाव का एहसास हो रहा था। इस वजह से, वह अपने गेम पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे और उन्होंने उस एक्ट्रेस से कुछ समय के लिए मिलने से मना कर दिया था।

'एक्ट्रेस ने मेरा सूटकेस पैक किया था'
युवराज सिंह ने आगे कहा- मैं उससे रात में मिला और हमने बातचीत शुरू कर दी। मैंने उससे कहा कि तुम्हें अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है और मुझे अपने करियर पर, क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हूं और तुम जानती हो कि इसका क्या मतलब है। वैसे भी, हम कैनबरा से एडिलेड के लिए निकल रहे थे और उसने मेरा सूटकेस पैक कर दिया था।

'मुझे गुलाबी रंग के स्लिप ऑन पहनने पड़ते हैं'
युवराज सिंह ने बताया- मैं ये देखकर हैरान हो गया था उसने मेरे जूते भी सूटकेस में पैक कर दिए थे और टीम के बस में चढ़ने से 10 मिनट पहले ही मुझे पता चला था कि जूते गायब हैं। पहनने के लिए कुछ न होने पर एक्ट्रेस ने मुझे गुलाबी रंग के स्लिप ऑन पहनने का सुझाव दिया था। कोई और विकल्प न होने पर मैंने भी स्लिप ऑन पहन लिए थे।

'लड़कियों के स्लिपर पहनना मुझे अच्छा नहीं लगा'
युवराज सिंह ने आगे कहा- सुबह में, मैंने सोचा मेरे जूते कहां हैं। तब उसने मुझसे कहा था मैंने उन्हें सूटकेस में पैक कर दिया है। मैंने पूछा- मैं बस में कैसे जाऊंगा। तो उसने कहा- मेरे जूते पहन लो। उसके पास गुलाबी रंग के स्लिप-ऑन थे। लोगों ने य देखा और उन्होंने मेरे लिए ताली भी बजाई। मुझे एयरपोर्ट तक गुलाबी रंग के स्लिप-ऑन पहनने पड़े थे।

साल 2016 में युवराज सिंह ने हेजल कीच से की है शादी
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था, जिनमें किम शर्मा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हैं। हालांकि युवराज ने साल 2016 में एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+