Yuvraj Singh: इन 8 हसीनाओं से जुड़ चुका है युवराज सिंह का नाम, एक रिश्ता तो क्रिकेटर की मां ने ही तोड़ दिया था
Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह न सिर्फ अपने खेल को लेकर लोगों के बीच छाए रहते हैं बल्कि अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। युवराज सिंह की बैटिंग के साथ साथ उनके स्टाइल ने भी कई लड़कियों को दीवाना बना दिया था।
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
वहीं साल 2016 में युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी कर ली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि हेजल कीच से शादी से पहले युवराज सिंह का नाम 8 बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ा था। कहते हैं कि शादी से पहले तक युवराज सिंह के लव अफेयर के जमकर चर्चे होते थे।

8 बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है युवराज सिंह का नाम
युवराज सिंह क्रिकेट जगत में जितने फेमस रहे हैं, उतने ही मशहूर वह अपने लव अफेयर्स को लेकर भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि युवराज सिंह का नाम अब तक किन 8 बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।
युवराज सिंह और किम शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और युवराज सिंह के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि करीब 4 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ रिपोर्ट्स में ये दाा किया गया है कि किम शर्मा के खराब स्वभाव के चलते ही ये रिश्ता टूट गया था। हालांकि बाद में कहा गया कि युवराज सिंह की मां शबनम को किम बिल्कुल पसंद नहीं थीं और इसी वजह से कपल अलग हो गए थे।
युवराज सिंह और प्रीति झंगियानी
किम शर्मा से ब्रेकअप के बाद युवराज सिंह का नाम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के साथ जोड़ा गया था। कहा गया था कि युवराज और प्रीति ने कुछ समय के लिए एक दूसरे डेट किया था। हालांकि, युवराज और प्रीति दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा है।
युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण
युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई थी। उन्होंने तुरंत दोस्ती कर ली और काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर डेट पर जाते थे। एक बार दीपिका पादुकोण ने युवराज सिंह के लिए एक बड़ी पार्टी भी होस्ट की थी। वह अक्सर युवराज सिंह का मैच देखने भी जाती थीं। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण ने युवराज सिंह के पजेसिव नेचर के कारण उनसे ब्रेकअप करने का फैसला किया था।
युवराज सिंह और रिया सेन
दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेकअप के तुरंत बाद युवराज सिंह ने रिया सेन के साथ अपना रिश्ता जोड़ लिया था। दोनों के लव अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी। युवराज एक पार्टी में रिया सेन से मिले थे। इसके बाद युवराज और रिया को कई मौकों पर साथ देखा गया था। दोनों कई बार एक-दूसरे का हाथ थामे भी नजर आए थे लेकिन इस मामले में कपल ने कैमरे के सामने कोई बात नहीं की है।
युवराज सिंह और मिनीषा लांबा
एक तस्वीर के साथ युवराज सिंह और मिनीषा लांबा के अफेयर की खबरें शुरू हुई थीं। कहा जाता है कि साल 2011 में एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें मिनीषा और युवराज को एक दूसरे को किस करते हुए देखा गया था। हालांकि, मिनीषा लांबा ने इस बात को खारिज किया था। उन्होंने साफ कहा था कि इस तस्वीर में वह नहीं, बल्कि उनके जैसे दिखने वाली कोई और लड़की है।
युवराज सिंह और आंचल कुमार
युवराज सिंह के बचपन की दोस्त आंचल कुमार के साथ पूर्व क्रिकेटर का नाम जुड़ा था। दोनों को कई आईपीएल पार्टियों में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद युवराज सिंह और आंचल कुमार के लव अफेयर की खबरें वायरल होने लगी थीं। हालांकि, इस मामले में दोनों की तरफ कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
युवराज सिंह और नेहा धूपिया
युवराज सिंह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के रोमांस की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं। साल 2014 में कपल की डेटिंग की पहली खबर आई थी। कहा गया था कि सोफी चौधरी के जन्मदिन की पार्टी में दोनों एक साथ पहुंचे थे। हालांकि नेहा धूपिया ने उनकी डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया था। वहीं युवराज सिंह ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications