बाप-बेटी के बारे में गंदी बात करके बुरा फंसा यूट्यूबर, मशहूर एक्टर ने खोली पोल तो हुआ ये हाल
तेलुगू एक्टर साई धरम अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अकसर वे गंभीर मामलों में खुलकर बात करते हैं। एक बार फिर उन्होने मशहूर यूट्यूबर के बच्चों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब एक्टर के ट्वीट के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।
यूट्यूबर प्रणीत हनुमंथु के खिलाफ TGCSB में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, यूट्यूबर पर आरोप है कि लाइव चैट सेशन के दौरान वो अपने दोस्तों से कुछ बात कर रहा था, जिसमें उसने अपने पिता और बेटी के बीच अनुचित यौन संबंधों के बारे में बात की।

बताते चलें कि यूट्यूबर की बातचीत का ऑनलाइन ऑडियो भी लीक हुआ था, जिसकी कई टॉलीवुड स्टार्स ने जमकर आलोचना भी की थी। इस मामले में तेलुगू के जाने-माने एक्टर साई धरम तेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यूट्यूबर का विवादित वीडियो शेयर कर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टैग किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने एक्शन लेने की मांग की थी।
उन्होंने लिखा कि ये एक भयानक, घृणित और डरावना है। इस तरह के राक्षस फन एंड डैंक के रूप में बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। बाल सुरक्षा की काफी जरूरत है।
उन्होंने यूट्यूबर को राक्षस बताते हुए कहा कि वो बच्चों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। साथ ही इसपर किसी का भी ध्यान नहीं जाता। उन्होंने आगे कहा कि मैं ईमानदारी से तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू और उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू गारू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गारू और नारा लोकेश गारू से भयानक कामों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मैं अपील करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications