Carry Minati Net Worth: रोस्ट करने वाले कैरी मिनाटी करते हैं करोड़ों की कमाई, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Carry Minati Net Worth: कैरी मिनाटी एक ऐसा नाम है जिसकी लोकप्रियता किसी फिल्मस्टार से कम नहीं है। खासकर युवा कैरी और यूट्यूब पर उसके कंटेंट को बहुत पसंद करते है। फैंस को हमेशा कैरी की वीडियो का इंतजार रहता है। यही कारण है कि कैरी के फैंस हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक सवाल जो फैंस के दिमाग में हमेशा रहता है कि कैरी की नेट वर्थ क्या है और ये हो क्यों भी ना। आखिरकार कैरी के यूट्यूब से 40 मिलियन से अधिक सब्सकराइबर हैं।

हाल ही में इंटरनेट पर बहुत सी वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसे कैरी मिनाती, जिनका असली नाम अजय नागर है, कि नेट वर्थ को मल्टी डॉलर बताया गया है। लेकिन क्या इन वीडियो में कुछ भी सच्चाई है। इसी सवाल का जवाब देते हुए आज हर आपको कैरी की सही नेट वर्थ के बारे में बताएंगे। लेकिन उससे पहले चलिए जानते हैं कि कौन है अजय नागर।

Carry Minati

कौन हैं अजय नागर?
12 जून 1999 को जन्मे अजय नागर हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। अपने YouTube करियर की शुरूआत से पहले, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दी क्योंकि उन्हें डर था कि परीक्षा में अच्छा नही कर पाएंगे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। कैरीमिनाती के बड़े भाई, यश नागर, एक संगीत निर्माता और संगीतकार, विली फ़्रेंज़ी के रूप में उनके साथ काम करते थे। कैरी ने जब दस साल की उम्र में यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करना शुरू किया, तो इसकी शुरुआत उन्होंने अपने पहले यूट्यूब अकाउंट STeaLThFeArzZ पर फुटबॉल ट्यूटोरियल से की।

उनका मुख्य यूट्यूब चैनल 2014 से चल रहा है। कैरी ने 2014 में एडिक्टेडए1 नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां उन्होंने वीडियो गेम क्लिप और रिएक्शन वीडियो पोस्ट किए। वह मई 2021 में 30 मिलियन और अगस्त 2023 में 40 मिलियन सब्सकराइबर के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।

कितना कमाते है?
हर महीने कैरीमिनाटी की अनुमानित कुल संपत्ति की बात करें तो यह 41 करोड़ रुपये या 5 मिलियन डॉलर है, जो कथित तौर पर वह अपने यूट्यूब चैनल और मुख्य रूप से ब्रांड प्रमोशन से प्राप्त करते हैं। मासिक आय की बात करें तो वह कथित तौर पर प्रति माह 25 लाख रुपये कमाते हैं, जिससे उनकी वार्षिक आय लगभग 4 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा साल 2020 और 2021 में कैरी ने "जिंदगी," "वॉरियर," "यलगार," द डिस ट्रैक और "वरदान" जैसे गाने भी अपने चैनल पर पोस्ट किए थे, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+