2 पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक बने पापा, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक बनी मां, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
YouTuber Armaan Malik Wife Kritika Baby: यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा है- फाइनली गोलू (कृतिका) बनीं मां।

YouTuber Armaan Malik Wife Kritika Baby: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। यूट्यूबर अरमान मलिक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (गोलू) पहली बार मां बन गई हैं। अरमान मलिक ने प्री मैटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को ये गुडन्यूज दी है। हालांकि उन्होंने अभी तक ये नहीं बताया है कि उनके घर बेटी या बेटा किसका जन्म हुआ है।
कृतिक मलिक बनीं मां
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को इस खुशखबरी के बारे में बताया है। अरमान मलिक ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर की, वैसे ही लोग उन्हें बधाई देना शुरू कर चुके है। लोग उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक ने दी खुशखबरी
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा है- फाइनली गोलू (कृतिका) बनीं मां। कोई अंदाजा लगा सकता है कि लड़का हुआ है या लड़की...आप लोगों की दुआओं से दोनों बिल्कुल ठीक हैं। अरमान मलिक के इस पोस्ट के बाद से लोग इस कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं। देखें फोटो-
फॉलोअर्स ने कपल को दी बधाई
अरमान मलिक और उनके परिवार के सोशल मीडिया फॉलोअर्स बेबी का चेहरा देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। उनके फैंस घर में आए नन्हे मेहमान की खबर सुनने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों को न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
कृतिका मलिक का ये पहला बच्चा है
आपको बता दें कि फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का ये पहला बच्चा है। इससे पहले उनका तीन बार मिसकैरेज हो चुका है। अपने व्लॉग्स में कृतिका मलिक कई बार इस दर्द के बारे में लोगों को बता चुकी हैं। उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि वह मां बनना चाहती हैं लेकिन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
पहली पत्नी पायल मलिक भी जल्द बनेंगी मां
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक भी जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। जानकारी के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल से एक बेटा भी है, जिसका नाम चिरायु है। वहीं कुछ दिन पहले ही कृतिका मलिक की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications