यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- पति को शेयर करना.....

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इनकी वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। साल 2023 में उनकी दोनों पत्नियां मां बनी हैं।

भारती सिंह के शो में पहुंचे थे अरमान मलिक
हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने एक बड़ा खुलासा किया है। इसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक हाल ही में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉपुलर पॉडकास्ट शो में पहुंचे थे। इसी शो में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने भावुक होते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

armaan malik

'पति की दूसरी शादी कैसे बर्दाश्त हो गई'
शो में भारती सिंह ने अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल से पूछा कि पति नशा करे, चोरी करे, सब ठीक है लेकिन पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर नई पत्नी ले आए ये कैसे बर्दाश्त हो सकता है। भारती सिंह अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल से पूछती हैं कि उन्हें अपने पति की दूसरी शादी कैसे बर्दाश्त हो गई।

पायल ने कहा- मैं इनसे बहुत प्यार करती थी
इस पर पायल मलिक जवाब देते हुए कहती हैं- पहले मैं इनसे बहुत प्यार करती थी। इन्हें अपना सबकुछ मानती थी। लेकिन जब से कृतिका (गोलू) आई है तब से मैं इन दोनों को एक समान प्यार करने लगी हूं। मैं सभी बच्चों से भी खूब प्यार करती हूं। सब मेरे अपने ही हैं।

कृतिका के बारे में बोलते ही रोने लगी पायल
इतना बोलते ही पायल मलिक फूट फूटकर रोने लगी थीं। इमोशनल होते हुए पायल ने कहा- पति शेयर करना हर किसी के बस की बात नहीं होती पर मैंने ऐसा किया है। पता नहीं मेरे पास इतनी शक्ति कहां से आई। आपको बता दें कि फिलहाल यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और चार बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। ये सभी लोग एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+