यूट्यूबर अरमान मलिक से ज्यादा कमाती हैं दूसरी पत्नी कृतिका, क्या सौतन पायल को होगी जलन? ऐसे आते हैं पैसे
Youtuber Armaan Malik Wife Kritika: फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही कई तरह की बातें होने लगी हैं।
अरमान मलिक-कृतिका की हो रही चर्चा
सिर्फ इतना ही नहीं अरमान मलिक ने उनके सह कंटेस्टेंट विशाल को सरेआम थप्पड़ तक मार दिया है। इसके बाद से अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी हैं।

'अरमान से बहुत बड़ी गलती हुई है'
पायल मलिक घर से बेघर होने के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि वो दो शादियों को सपोर्ट नहीं करती हैं बल्कि फनके पति अरमान से बहुत बड़ी गलती हुई है। लेकिन अब उनका, अरमान और कृतिका का रिश्ता काफी मजबूत बन चुका है।
अरमान मलिक के पास 200 करोड़ की संपत्ति
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 में जाने से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 200 करोड़ के आसपास है जो कि उन्होंने सिर्फ 2 साल में बनाई है। इस बात को सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका अपने पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं।
साल 2018 में की थी कृतिका से शादी
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका दिल्ली की रहने वाली हैं और एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। कृतिका ने फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक से साल 2018 में शादी की थी। ये कृतिका की पहली और अरमान मलिक की दूसरी शादी थी।
2011 में हुई थी अरमान मलिक की पहली शादी
यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनसे उन्होंने साल 2011 में शादी की थी। पायल और अरमान के फिलहाल तीन बच्चे हैं। लेकिन अब अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका और चार बच्चों के साथ एक ही घर में खुशी-खुशी रहते हैं।
अरमान मलिक और सौतन पायल से ज्यादा कमाती हैं कृतिका
कृतिका यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अरमान मलिक और सौतन पायल मलिक से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर कृतिका के 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि अरमान मलिक के 4.5 मिलियन और पायल के 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जानकारी के अनुसार कृतिका की अकेले की कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपए के आसपास है।
हर महीने यूट्यूब से आते हैं 40 लाख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका मलिक अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने करीब 40 लाख और म्यूजिक वीडियोज से करीब 30 लाख रुपए की मोटी कमाई करती हैं। वहीं पूरे मलिक परिवार की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपए के आसपास है। इसका खुलासा खुद अरमान मलिक ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications