कभी थे मिस्त्री, अब 200 करोड़ के मालिक हैं 2 पत्नियों वाले अरमान मलिक, यूट्यूब से बस इतने दिनों में बन गए अमीर
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अरमान मलिक भी अपनी दो पत्नियों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन तीनों के वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक की कमाई और लाइफस्टाइल
दो शादियां कर 2 पत्नियों के साथ रहने वाले अरमान मलिक ने अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के बारे में हाल ही में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा। अरमान मलिक ने एक शो में बताया है कि वह कितनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं जबकि ढाई साल पहले उनके पास कुछ नहीं था। यूट्यूब से उन्होंने जमकर कमाई की है।

10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं यूट्यूबर
सिद्धार्थ कनन के शो में अरमान मलिक ने बताया कि वो कभी मिस्त्री का काम करते थे लेकिन इस वक्त वह 10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं। हैरानी की बात है कि उन्होंने इतना सब कुछ महज ढाई साल में यूट्यूब के जरिए कमाया है।
कभी मिस्त्री का काम करते थे अरमान मलिक
अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूब व्लॉगर हैं। उनका मानना है कि वह किसी भी टॉपिक पर बहुत ही अच्छा कॉन्टेंट क्रिएट कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस वक्त अरमान मलिक के पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन एक वक्त था जब वह मजदूरों के साथ मिस्त्री वाला काम करते थे। सिद्धार्थ कनन के शो में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे। शो में अरमान मलिक ने अपनी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया।
'मां बोली थी कभी नहीं होगी तेरी शादी'
अपने बचपन के बारे में बात करते हुए अरमान मलिक ने कहा- मैं 8वीं कक्षा में 2 बार फेल हो गया और इसके बाद घर से भाग गया। फिर लौटा तो पापा ने मुझे बहुत मारा। मां ने पूछा कि अब क्या करेगा? तो मैंने गाड़ियों का काम सीखा। इसके बाद मैंने लड़कियों के कॉलेज के सामने तसले उठाए। मां मुझसे बोलती थी कि पढ़ नहीं पाया तेरी तो शादी भी नहीं होगी। मिस्त्री बन गया तो मां बोलीं कि तू हीरो लगता है तुझे मिस्त्री नहीं बनना था। हर मां को अपना बेटा हीरो ही लगता है।
'यूट्यूब से की इतनी सारी कमाई'
अरमान मलिक ने बताया कि इस समय वह करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इस वक्त उनके पास 10 फ्लैट हैं जिनमें से 4 में वह अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। बाकी 6 उन्होंने अपने साथ काम करने वाली टीम और स्टाफ को दे रखे हैं। उनके पास इस समय स्टूडियो, म्यूजिक स्टूडियो, 6 एडिटर 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकरानियां हैं।
टिक-टॉक से ढाई लाख रुपए महीना कमाते थे
यूट्यूबर अरमान मलिक ने बताया कि कोरोना महामारी के वक्त उनके पास कुछ नहीं था। फिर लॉकडाउन के समय उन्होंने टिक-टॉक से ढाई लाख रुपए महीन कमाना शुरू किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कॉन्टेट पर काम करते रहे। ये सारी कमाई उन्होंने यूट्यूब से सिर्फ ढाई साल में की है।
'कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था'
अरमान मलिक ने बताया कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था और ऐसे में वह अपने स्टाफ को ही अपना परिवार मानते हैं। उनका मानना है कि साथ काम करने वालों को ऐसी लाइफस्टाइल दो कि वह कभी भी आपको छोड़कर न जा सकें। उनकी टीम होली-दिवाली पर भी अपने घर नहीं जाती है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वह एक नकली अंगूठी पहनकर मजदूरों के सामने अपनी उंगली दिखाते थे। अगर पिता आज जिंदा होते तो बेटे होने के नाते वह उन्हें सोने से भर देते।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका












Click it and Unblock the Notifications